BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः कोरिया जिले में बढ़ी रुचि, 300 घरों का लक्ष्य .
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः कोरिया जिले में बढ़ी रुचि, 300 घरों का लक्ष्य .

Basant Ratre
Last updated: December 17, 2024 4:59 pm
Basant Ratre 115 Views
Share
3 Min Read
1734435250 b8098590152948bfefc0
SHARE

सौर ऊर्जा ग्रीन एनर्जी है और पर्यावरण के अनुकूलकोरिया 17 दिसंबर 2024प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कोरिया जिले में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।39 हितग्राहियों ने कराया पंजीयनजिले में 300 घरों में सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब-तक 39 लाभार्थियों ने इस योजना के लिए पंजीयन करवा लिया है। वहीं, मोबाइल ऐप के माध्यम से 2,000 से अधिक लोगों ने रुचि दर्ज कराई है।हितग्राहियों को राहतबैकुंठपुर-तलवापारा निवासी श्री विष्णु पटेल और स्कूलपारा निवासी श्री मिथिलेश कुमार ने क्रमशः 3 किलोवाट और 2 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों से मिली और उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग से संपर्क किया। दोनों लाभार्थियों ने कहा कि इससे न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि वे ऊर्जा आत्मनिर्भर भी बनेंगे।सब्सिडी का लाभयोजना के तहत, सोलर पैनल की कुल लागत का एक हिस्सा सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है। दो किलोवाट तक की सौर इकाई पर 60 प्रतिशत सब्सिडी। दो से तीन किलोवाट तक की क्षमता पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।पंजीयन प्रक्रियायोजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन के बाद पात्र हितग्राहियों को बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल चेक जमा करना होगा। सब्सिडी की प्रक्रिया पूर्ण होने में लगभग 30 दिन का समय लगेगा।कलेक्टर ने की अपीलकलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘सौर ऊर्जा ग्रीन एनर्जी है और यह पर्यावरण के अनुकूल है। छत पर सोलर पैनल लगाने से बिजली मुफ्त में उपलब्ध होगी और बची हुई बिजली पावर कंपनी को देकर अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।‘ कलेक्टर ने आम बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीयन कराकर अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करें और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल श्री डेका ने दी शुभकामनाएं.
Next Article 1733934253 6b9fa4f6f1a03cb1a9dd रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के पास बिज़नेस आइडिया की कमी नहीं: सरकार ने तैयार किया युवा उद्यमियों के लिए सपोर्ट सिस्टम – मुख्यमंत्री श्री साय.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026
सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026
IMG 20260807 WA1016
घरघोड़ा को मिला नया एसडीएम, क्षितिज गुरभेले संभालेंगे प्रशासन की कमान छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की जारी सूची, घरघोड़ा को मिला युवा आईएएस अधिकारी
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?