BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : मुख्यालय में नवनिर्मित वन मंदिर वाटिका का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : मुख्यालय में नवनिर्मित वन मंदिर वाटिका का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण.

Basant Ratre
Last updated: December 15, 2024 3:18 pm
Basant Ratre 126 Views
Share
5 Min Read
SHARE

बच्चों को प्रकृति और संस्कृति के महत्व के प्रति जागरूक करेगा ’’ वन मंदिर वाटिका’’वन एवं पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से वन विभाग का यह प्रयास सराहनीय-प्रभारी मंत्रीआम के पौधे का भी किया गया रोपणस्कूली बच्चों को वन एवं पर्यावरण का महत्व बताया मंत्री नेदंतेवाड़ा, 15 दिसंबर 2024छत्तीसगढ़ शासन के वन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता, तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज दंतेवाड़ा के टेकनार रोड़ पर बनें देश का पहला वन मंदिर का रिबन काटकर मंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक श्री चैतराम अटामी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्री रामूराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य वन संरक्षक श्री आर.सी.दुग्गा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।इस दौरान अनौपचारिक चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में वनों के आध्यात्मिक एवं पर्यार्वणीय को महत्व को प्रमुखता दी गई है। वर्तमान में जबकि आज ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन पर पूरी दुनिया में विचार मंथन चल रहा है। उसे देखते हुए वन मंदिर की अवधारणा सराहनीय है। क्षेत्र में निवासरत वनवासी बंधु पीढ़ियों से वनों की रक्षा एवं उसकी संरक्षण के लिए समर्पित रहे है। यहां के जनजीवन का मुख्य आधार वन सम्पदा ही रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं वन विभाग की यह पहल जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रंशसनीय प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि इस वन मंदिर वाटिका में अन्य प्रजाति के पेड़ पौधे लगाकर इसे समृद्ध बनाए। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वृक्षारोपण के तहत ’’एक पेड़ मां के नाम’’ का संदेश देकर पूरे देश में वृक्षारोपण के महत्व का अलख जगा चुके है। अतः आमजन भी उनके इस अभियान को पूरी तत्परता से गति दें।उल्लेखनीय है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में बनाये गए वन मंदिर वाटिका में प्रकृति एवं संस्कृति के अनुठे संगम को चरितार्थ किया गया है। वाटिका में प्रवेश करते ही पर्यावरणीय और प्राकृतिक संरक्षण को दर्शाते हुए यहां भारतीय सांस्कृतिक के अनुरूप राशि-ग्रह-नक्षत्र के पौधे, बीमारियों के प्राकृतिक उपचार के लिए योग और औषधि युक्त पौधे की जानकारी देते हुए साइन बोर्ड लगाये गए है। साथ ही क्षेत्र में पाये जाने वाले वन्य पषु पक्षियों एवं तितलियों जैसे जीव जंतुओं की भी सामान्य जानकारी दी गई है। इसके अलावा भगवान श्रीराम के जीवनवृत्त और वनवास काल का भी चित्राकंन वन मंदिर में किया गया है। साथ ही ‘‘रॉक गार्डन‘‘ के तहत इंद्रावती नदी के पत्थर और एनएमडीसी के लौह पत्थरों से भी वाटिका की साज-सज्जा की गयी है। करीब 18 एकड़ में तैयार हुए इस वन मंदिर में 7 थीम के तहत काम हुए हैं। यहां राशि, ग्रह नक्षत्र के पौधे,बीमारियों के इलाज के लिए योग और औषधि (हर्बल पौधे) की जानकारी, सप्तऋषि और पंचवटी वन भी निर्मित किये गए है। अधिकारियों की मानें तो कि, संभाग का पहला वन मंदिर है। जहां शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मिल पाएगी। इसके निर्माण के लिए अब तक करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।हैं।इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात करते हुए उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उनके पसंदीदा विषयों और स्कूल के अनुभवों के बारे में बातचीत की। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित वन मंदिर वाटिका के महत्व और इतिहास पर उनके विचार जाने। उन्होंने बच्चों को वन मंदिर वाटिका में रोपे गए धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के पेड़-पौधों बारे में जानकारी दी उनसे प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की को कहा। मंत्री ने वन मंदिर में आम के पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने पूरे वन मंदिर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन मंदिर को और समृद्ध करने के लिए अन्य प्रकार के पौधों का रोपण भी किया जाए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जांजगीर चांपा : राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर छायाचित्र प्रदर्शनी.
Next Article दंतेवाड़ा : नेशनल लोक अदालत का प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?