BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बड़ी खबर: भवन निर्माण के दौरान 11 केवी बिजली के झटके से युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग….**घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों का बयान आया सामने , भवन मालिक और विद्युत विभाग पर लगे गंभीर आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बड़ी खबर: भवन निर्माण के दौरान 11 केवी बिजली के झटके से युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग….**घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों का बयान आया सामने , भवन मालिक और विद्युत विभाग पर लगे गंभीर आरोप

Basant Ratre
Last updated: November 14, 2024 7:31 pm
Basant Ratre 171 Views
Share
3 Min Read
IMG 20241114 WA0030
SHARE

:- रायगढ़ जिले में बुधवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। स्थानीय निवासी गुरुदेव सोनी ने जिला प्रशासन को दी गई शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई गनपत सोनी की मौत उस वक्त हो गई जब वह बाबाधाम रोड स्थित निर्माणाधीन भवन के दूसरे मंजिल के छज्जे पर काम कर रहे थे। निर्माण के दौरान ऊपर से गुज़र रहे 11 केवी हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आकर गणपत सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई गुरुदेव सोनी का कहना है कि इस भवन निर्माण का ठेका ठेकेदार फड़ीद्र पटेल के पास है और पिछले आठ महीनों से इस भवन का निर्माण कार्य जारी था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान कई बार ठेकेदार द्वारा मालिक आनंद चौबे को हाई वोल्टेज विद्युत तार के नीचे निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद मकान मालिक बार-बार नक्शे में बदलाव करता रहा, जिससे अंततः यह हादसा हो गया।*भवन मालिक और विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप…*गुरुदेव ने आरोप लगाया कि भवन मालिक और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के बीच साठगांठ से बिना किसी विधिवत अनुमति के इस तरह का कार्य कराया गया। उनके अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने हाई वोल्टेज तार पर प्लास्टिक का पाइप चढ़ाकर सुरक्षा का झूठा आश्वासन दिया। मकान मालिक के दावे पर विश्वास करते हुए गनपत सोनी ने तार को छूकर भी देखा, जिससे उन्हें करंट नहीं लगा और उन्होंने काम जारी रखा। लेकिन हादसे के दिन अचानक तार में करंट आ गया और गनपत तार की चपेट में आकर लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।*मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों का बयान….*घटना के समय मौके पर अन्य मजदूर भी मौजूद थे। इनमें गुरुदेव सोनी और उनकी भाभी पुष्पा सोनी, स्यामु और कौशल्या नामक मजदूर शामिल थे। उन्होंने भी तार को छूकर करंट का परीक्षण किया था, और मकान मालिक के आश्वासन के आधार पर उन्हें काम में कोई जोखिम महसूस नहीं हुआ। उन्होंने भी इस हादसे के लिए मकान मालिक और विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।*पीड़ित परिवार की मांग: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग… *गुरुदेव सोनी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मकान मालिक, और विद्युत विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अपील की है कि मृतक की पत्नी को उचित मुआवजा दिया जाए। उनकी शिकायत को पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर, विद्युत विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लान विभाग, श्रम विभाग और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241114 WA0023 scaled स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय रायगढ़ में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत नामक शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
Next Article IMG 20241115 WA0007 बाल दिवस पर धनागर प्राइमरी स्कूल के बच्चों को एडिशनल एसपी ने शिक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक @वी क्लब स्माइल ने बाल दिवस पर बच्चों का नि:शुल्क रक्त परीक्षण कराया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260906 WA0040
सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्यता में राहत की मांग तेज, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सांसद राधेश्याम राठिया को सौंपा ज्ञापन
घरघोडा़ रायगढ़ September 6, 2026
IMG 20260906 WA0008 scaled
बिलासपुर की घटना के बाद रायपुर में उठी अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग, हर प्रतिमा पर CCTV लगाने का सुझाव
राजधानी छत्तीसगढ़ September 6, 2026
दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
कवर्धा September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के शिक्षकों का किया अभिनंदन, भावना दीदी की साइंस पाठशाला कार्यशाला का भी शिक्षकों ने किया अवलोकन
कवर्धा September 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d