BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी

Basant Ratre
Last updated: September 9, 2026 7:00 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

Screenshot 20260909 185558

 कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा द्वारा शुरू की गई विशेष पहल भावना दीदी की साइंस पाठशाला की प्रथम कार्यशाला का आयोजन पीएमश्री जवाहर नावोदय विद्यालय, ग्राम उड़ियाकला में किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3D प्रिंटिंग सहित आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस पहल के अंतर्गत शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर से 9 सितंबर तक प्रथम कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के विशेष आग्रह पर उन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया इस प्रकार लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भावना दीदी की साइंस पाठशाला के प्रथम कार्यशाला में सहभागिता की।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को मोबाइल लैब के माध्यम से बस टूर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने आधुनिक तकनीकी शिक्षा से संबंधित प्रदर्शनों को करीब से देखा और समझा तथा उपलब्ध विभिन्न तकनीकी मॉडलों एवं प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टेबलटॉप प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया वहीं STEM एवं फिजिक्स किट प्रदर्शन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को STEM इलेक्ट्रॉनिक किट एवं फिजिक्स किट के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोगात्मक तरीके से समझाया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वयं प्रयोग कर विज्ञान को व्यवहारिक रूप में सीखने का अनुभव प्राप्त किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, हमारे गांवों और शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें अवसर, संसाधन और सही मार्गदर्शन देने की है। भावना दीदी की साइंस पाठशाला इसी सोच के साथ शुरू की गई है, ताकि पंडरिया विधानसभा के शासकीय विद्यालायोंन में पढ़ने वाले बच्चे भी ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, STEM, 3D प्रिंटिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों को सीख सकें। आज की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकती। बच्चों को प्रयोग, तकनीक और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि गांव का बच्चा भी भविष्य की तकनीकों को समझे, उनमें रुचि विकसित करे और आगे चलकर उन क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का सपना देखे।

भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों के प्रतिवर्ष लगभग 5,000 छात्र-छात्राओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से विद्यालय-विद्यालय जाकर बच्चों को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडरिया की प्रतिभाओं को अवसर देना हमारी प्राथमिकता है। भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से हम बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोग करने की क्षमता और नवाचार का आत्मविश्वास विकसित करना चाहते हैं और हमें विश्वास है कि यही बच्चे आने वाले समय में पंडरिया की नई पहचान बनेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260909 WA0005 भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग का गठन, उषा ऊके बनीं अध्यक्ष
Next Article पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा संचालित “भावना दीदी की साइंस पाठशाला” की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 10 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम मोहगांव* में किया गया है।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

किसुनगढ़ में खुदाई के दौरान मिला मानव खोपड़ी का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस की जांच-पड़ताल जारी
कबीरधाम October 25, 2026
IMG 20261025 173521 scaled
 घरघोड़ा में पूनम क्लॉथ का दीपावली एवं छठ धमाका, कपड़ों की खरीदारी पर जीतें शानदार इनाम!
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
file 00000000aa748207977b4eb4677c8f70
रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश 27 से 29 अक्टूबर तक अतिभारी वर्षा की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर; बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी तेज
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
IMG 20261023 WA0008
नया रामपुर में वनभूमि पर अतिक्रमण! वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, VPR कंपनी की डोजर मशीन जब्त
घरघोडा़ रायगढ़ October 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d