BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बारिश में भी सजी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झांकी, अमित बघेल ने फूंका 2028 का चुनावी बिगुल पोरा-खमरछठ के रंग में रंगा जांजगीर-चांपा, संस्कृति के मंच से सियासत का संदेश; सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

बारिश में भी सजी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झांकी, अमित बघेल ने फूंका 2028 का चुनावी बिगुल पोरा-खमरछठ के रंग में रंगा जांजगीर-चांपा, संस्कृति के मंच से सियासत का संदेश; सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान

Basant Ratre
Last updated: September 5, 2026 9:27 am
Basant Ratre 4 Views
Share
4 Min Read
image editor output image 546265564 17885569868576715447517790079611
SHARE

जांजगीर-चांपा। पोरा और खमरछठ जैसे पारंपरिक तिहारों के बीच जांजगीर-चांपा में इस बार संस्कृति के साथ सियासत का भी रंग देखने को मिला। सुबह से होती रिमझिम बारिश के बावजूद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोककला, परंपरा और स्वाभिमान की झलक दिखाई दी। इसी मंच से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया।

केरा रोड स्थित हांकी ग्राउंड से पारंपरिक गाजा-बाजा, नाचा-गीत और लोक वाद्यों के साथ निकली सांस्कृतिक झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हाई स्कूल ग्राउंड पहुंची। यहां खमरछठ पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने बच्चों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

बारिश नहीं रोक सकी संस्कृति की रंगत
कार्यक्रम में लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और लोक वाद्यों ने माहौल को पूरी तरह तिहारमय बना दिया। बारिश के बीच कलाकारों और प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। हालांकि ग्रामीण इलाकों में समानांतर पूजा-पाठ और खराब मौसम के चलते आयोजकों की अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नजर नहीं आई।

संस्कृति के मंच से सरकार पर निशाना
कार्यक्रम के राजनीतिक तेवर उस समय सामने आए जब अमित बघेल ने राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति और महापुरुषों की उपेक्षा का आरोप लगाया। रायपुर की सब्जी मंडी का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका विरोध किसी महापुरुष से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की स्थानीय अस्मिता और पहचान की अनदेखी से है।

उन्होंने पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे भी उठाए। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुके हैं और जंगलों की कटाई को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

2028 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
कार्यक्रम का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश अमित बघेल के उस ऐलान से सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में ‘जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी’ के बैनर तले प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

उन्होंने इसे छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और अधिकारों की राजनीतिक अभिव्यक्ति बताया। इस घोषणा के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन का मंच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संकेत देने वाला राजनीतिक मंच भी बन गया।

“हम भीड़ नहीं, विचार की राजनीति करते हैं”
कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम भीड़ को लेकर उठे सवालों पर अमित बघेल ने कहा कि उनकी राजनीति भीड़ जुटाने की नहीं, बल्कि विचार और अधिकार की राजनीति है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग पैसे, शराब और मुर्गा बांटकर भीड़ जुटाते हैं, जबकि उनका संगठन इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करता।

तिहार के बहाने सियासी जमीन तैयार?
जांजगीर-चांपा का यह आयोजन कई मायनों में अहम रहा। एक तरफ मंच पर छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, तीज-त्योहार और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन हुआ, तो दूसरी तरफ उसी मंच से 2028 की चुनावी रणनीति का संकेत दिया गया।

यानी पोरा-खमरछठ के बहाने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झांकी तो सजी ही, साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने की कवायद भी नजर आई। अब देखना होगा कि 2028 तक ‘जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी’ का यह ऐलान प्रदेश की राजनीति में कितना असर छोड़ता है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा
कवर्धा September 4, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
कवर्धा September 3, 2026
IMG 20260903 WA0040
सेवा की मिसाल: MISO ने 100 जरूरतमंद बच्चों को बांटे निःशुल्क वस्त्र, लोकेश कावड़िया बोले—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”
छत्तीसगढ़ राजधानी September 3, 2026
spiral null 1788434307098
सेवा के जज्बे को मिला सम्मान: युवा साथी सेवा संगठन के सदस्यों को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ September 3, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?