BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में लगाया जा रहा नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय में लगाया जा रहा नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन

Basant Ratre
Last updated: March 27, 2026 8:29 pm
Basant Ratre 76 Views
Share
2 Min Read
SHARE

राजनांदगांव 27 मार्च 2026

जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 53 पात्र किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। साथ ही यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है।

भारत में 14 वर्ष की लड़कियों, जिन्होंने अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसेे सभी बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीन के किसी भी प्रकार का कोई दुष्परिणाम नहीं है।

वैक्सीन हेतु डॉक्टर की निगरानी पर केवल 30 मिनट बैठना होता है। टीकाकरण के लिए हितग्राही युवीन के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि आगामी समय मे जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन सुरक्षित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। कैंसर आज सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि लाखों परिवारों की चिंता का कारण बन चुका है।

खासकर बात बेटियों की हो तो हर मां-बाप के दिल में एक ही डर होता है, कहीं उनकी बच्ची गंभीर बीमारी की शिकार ना हो जाए। सर्वाइकल कैंसर ऐसी ही एक खतरनाक बीमारी है, जो चुपचाप महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचती है, लेकिन अब इस डर को कम करने की तरफ एक बड़ा और उम्मीद भरा कदम उठाया गया है।

जिले के सभी अभिभावक अपने बच्चे जिन्होंने 14 साल का जन्मदिन मनाया है और 15 साल का जन्मदिन नहीं मनाया है, जिला चिकित्सालय में कार्य दिवस पर उपस्थित होकर नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगवाने और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ
Next Article रायगढ़ : ईएसआईसी अस्पताल रायगढ़ में श्रमिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?