BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोहला : कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मोहला के निर्माणाधीन हाट बाजार का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोहला : कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मोहला के निर्माणाधीन हाट बाजार का किया निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2026 1:55 pm
Basant Ratre 22 Views
Share
3 Min Read
SHARE

गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

मोहला 24 मार्च 2026

जिले के विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आज मोहला स्थित निर्माणाधीन हाट बाजार का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाट बाजार निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि व्यवसायियों को शीघ्र ही बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड संभागीय कार्यालय दुर्ग से कार्यपालन अभियंता श्री परमेश्वर प्रसाद जायसवाल, उप अभियंता श्री परिवेश ठाकुर, सहायक अभियंता श्री अजय प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कलेक्टर को हाट बाजार के प्रस्तावित ले-आउट एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने ले-आउट का बारीकी से अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए, जिससे हाट बाजार परिसर को अधिक सुव्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जा सके।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि निर्माण कार्यों को कार्ययोजना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक कार्य के लिए समयबद्ध योजना तैयार कर उसी के अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

साथ ही उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हाट बाजार में मौजूद पुराने स्ट्रक्चर का भी अवलोकन किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि पुराने भवनों एवं संरचनाओं की मरम्मत कर उन्हें उपयोगी एवं बेहतर बनाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही कलेक्टर ने मानपुर में प्रस्तावित हाट बाजार निर्माण कार्य की भी जानकारी ली।

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थल की साफ-सफाई का कार्य किया जा चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

कलेक्टर ने मानपुर हाट बाजार का कार्य भी समय-सीमा में प्रारंभ कर प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : टाकरागुड़ा में लघु धान्य कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : गर्मी के मौसम में ‘लू’ से बचाव के लिए समसामयिकी सलाह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : तेंदुए की खाल की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
Blog March 24, 2026
रायपुर : ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु शिक्षकों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
Blog March 24, 2026
रायपुर : राज्यपाल डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की
Blog March 24, 2026
जशपुरनगर : महिलाओं के आत्मनिर्भरता हेतु कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन
Blog March 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?