BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Basant Ratre
Last updated: March 23, 2026 5:29 pm
Basant Ratre 10 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, रेत खनन सहित अन्य खनन पर करें आवश्यक कार्रवाई- कलेक्टर श्री वसंतसीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के आवेदनों को शत-प्रतिशत निराकृत करने के दिए निर्देशविगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, गम्भीरतापूर्वक समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 23 मार्च 2026

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि दिए गए निर्देशों को गम्भीरता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें, अन्यथा सम्बंधित कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आमजनों से सम्बंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण में देरी ना हो।

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि सभी एसडीएम अपने तहसील अंतर्गत नकल एवं प्रतिलिपि शाखा को मजबूत कीजिए, आमजनों को समस्या ना हो। वहीं सम्भागायुक्त न्यायालय से मांगे गए रिकॉर्ड समय पर भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के आवेदनों को अनिवार्य रूप से 7 दिनों में निराकृत करें। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति की समीक्षा की तथा जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने कार्यवाही शुरु करने कहा।

उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण की भी जानकारी ली तथा कहा कि जिन बच्चों के दस्तावेज हैं उनका 10 अप्रैल तक प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में जननी सुरक्षा योजना से शेष माताओं की जानकारी ली तथा कहा कि जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें जल्द से जल्द राशि दिलाएं।

उन्होंने कहा कि बैंक अकाउंट के कारण समस्या आने पर महिलाओं का खाता खुलवाने आवश्यक कार्यवाही करें।

कलेक्टर श्री वसंत ने सभी अधिकारियों से स्थल निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम जब भी निरीक्षण में जाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष फोकस रखें, इसके साथ ही स्कूल पीएचसी सीएचसी सहित अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण करें। धान उठाव कि समीक्षा के दौरान उन्होंने मार्च माह में धान का उठाव पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, जनगणना के कार्यों की समीक्षा सहित अन्य पर चर्चा कर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में आईपीएस श्री राहुल बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, सभी एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, रेत खनन सहित अन्य पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश-बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिला खनि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, अवैध रेत खनन सहित अन्य खनन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति का कोई भी कार्य जारी ना रहे, इस हेतु विभागीय टीम लगातार निरीक्षण करें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : जल संरक्षण का संकल्प: जल जीवन मिशन के तहत मोहनटोला में भव्य जल उत्सव, लोगों ने लिया जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
Next Article बलरामपुर : भारतीय थल सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

राजनांदगांव : पोट्ठ लईका पहल से बच्ची परिधी हुई पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य श्रेणी में पहुंची
Blog March 23, 2026
राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को
Blog March 23, 2026
रायपुर : कुसुम ने दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से बस्तर हेरिटेज मैराथन में लहराया जीत का परचम
Blog March 23, 2026
रायपुर : प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
Blog March 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?