BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : बस्तर में साक्षरता का शंखनाद : उल्लास महापरीक्षा में उमड़ा जनसैलाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : बस्तर में साक्षरता का शंखनाद : उल्लास महापरीक्षा में उमड़ा जनसैलाब

Basant Ratre
Last updated: March 23, 2026 5:13 pm
Basant Ratre 16 Views
Share
4 Min Read
SHARE

बंदियों और पुर्नवासितों ने भी थामी कलम

जगदलपुर 23 मार्च 2026

बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महापरीक्षा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल ने पूरे जिले को साक्षरता के महापर्व में सराबोर कर दिया, जहाँ सुदूर वनांचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक शिक्षा का उत्साह देखने को मिला।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में जिले भर के कुल 25,706 परीक्षार्थियों ने सम्मिलित होकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

यह आयोजन महज एक परीक्षा नहीं, बल्कि उन बुजुर्गों और युवाओं के लिए स्वावलंबन की एक नई शुरुआत बनकर उभरा है, जो किन्हीं कारणों से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाए थे।

इस महापरीक्षा की सबसे प्रेरक और हृदयस्पर्शी तस्वीर जगदलपुर के केंद्रीय कारागार और पुनर्वास केंद्रों से निकलकर सामने आई।

जहाँ एक ओर जेल की सलाखों के पीछे रहने वाले 94 पुरुष और 47 महिला बंदियों ने साक्षरता की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी नई पहचान बनाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर आड़ावाल स्थित पुनर्वास केंद्र में 28 पुर्नवासितों ने भी हाथों में कलम थामकर विकास और शांति की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाया।

इन नव-साक्षरों का उत्साह यह बताने के लिए काफी था कि बस्तर अब पूर्ण साक्षर होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और ज्ञान का उल्लास हर वर्ग के जीवन में रोशनी फैला रहा है।

उल्लास परीक्षा के लिए जिले भर में 812 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, ताकि घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभागियों को भी परीक्षा देने में कोई असुविधा न हो।

मूल्यांकन की प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों की पढ़ने, लिखने और बुनियादी अंक गणित की क्षमता को बारीकी से परखा गया। इस दौरान संयुक्त संचालक श्री एचआर सोम ने केंद्रीय जेल जगदलपुर का सघन निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, नोडल अधिकारी राकेश खापर्डे और सहायक खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिक्षा के इस उत्सव में सामुदायिक भागीदारी भी देखते ही बनी।

विकासखंड बस्तर के ग्राम बालेंगा को मॉडल उल्लास केंद्र के रूप में सजाया गया था, जहाँ उल्लास सेल्फी जोन विशेष रूप से ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र रहा।

यहाँ खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन और संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने बड़े ही उत्साह के साथ परीक्षा दी।

इसी तरह लोहंडीगुड़ा के चित्रकोट केंद्र में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उमड़े। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब जिले का हर नागरिक बुनियादी साक्षरता प्राप्त कर लेगा,

तभी बस्तर सही मायने में सशक्त बनेगा। सफल उम्मीदवारों को जल्द ही बुनियादी साक्षरता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास पैदा करेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : बस्तर में जनगणना 2027 : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने फील्ड ट्रेनर्स को दिया निष्ठा से कार्य करने का मंत्र
Next Article एमसीबी : बिना परीक्षा सीधी भर्ती का सुनहरा मौका: मनेंद्रगढ़ में 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू, 16 पदों पर होगा चयन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

राजनांदगांव : पोट्ठ लईका पहल से बच्ची परिधी हुई पूरी तरह स्वस्थ, सामान्य श्रेणी में पहुंची
Blog March 23, 2026
राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को
Blog March 23, 2026
रायपुर : कुसुम ने दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से बस्तर हेरिटेज मैराथन में लहराया जीत का परचम
Blog March 23, 2026
रायपुर : प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
Blog March 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?