BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : बस्तर में जनगणना 2027 : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने फील्ड ट्रेनर्स को दिया निष्ठा से कार्य करने का मंत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : बस्तर में जनगणना 2027 : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने फील्ड ट्रेनर्स को दिया निष्ठा से कार्य करने का मंत्र

Basant Ratre
Last updated: March 23, 2026 5:00 pm
Basant Ratre 83 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर, 23 मार्च 2026

भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने हेतु बस्तर जिले में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के आस्था हॉल में 36 फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलने वाले इस शिविर में जनगणना निदेशालय के मास्टर ट्रेनर श्री संतोष मेंढे और जिले के मास्टर ट्रेनर श्री जीवन लाल शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को सुबह 09ः30 बजे से शाम 06 बजे तक प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं और जन-कल्याण का आधार है।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि वे गणना के प्रत्येक बिंदु को सूक्ष्मता से समझें, क्योंकि उनके द्वारा दिया गया प्रशिक्षण ही आगे चलकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की कार्यक्षमता निर्धारित करेगा।

कलेक्टर ने विशेष रूप से डेटा की शुद्धता और मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल जनगणना के इस युग में तकनीक का सही ज्ञान ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को पूरी निष्ठा के साथ इस राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स को एचएलओ मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली, लेआउट मानचित्र तैयार करने की तकनीक और डेटा सुरक्षा के कड़े मानकों से अवगत कराया जा रहा है।

सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सत्रों में रिकैप क्विज और रोल-प्ले जैसी गतिविधियाँ भी शामिल की गई हैं।

प्रशिक्षण के अंतिम चरण में इन ट्रेनर्स को जमीनी अनुभव देने हेतु क्षेत्रीय भ्रमण (फील्ड विजिट) पर ले जाया जाएगा, जहाँ वे परिवारों से संपर्क करने और वास्तविक स्थितियों में डेटा संग्रह करने का अभ्यास करेंगे।

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सीपी बघेल ने सभी संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना उपस्थित थीं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मोहला : पंजीयन व नवीनीकरण हेतु मोबाइल कैंप का आयोजन
Next Article जगदलपुर : बस्तर में साक्षरता का शंखनाद : उल्लास महापरीक्षा में उमड़ा जनसैलाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026
7 9 scaled
💥👉जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश ⚡जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी, तेंदूपत्ता भुगतान और पीएम आवास जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?