रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाघाट गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल को जब्त कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित खेत आमाघाट के एक ग्रामीण का बताया जा रहा है, जिसे तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के लिए लिया गया था। इसी खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी।
मामले में पुलिस ने एक आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
👉 पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध अफीम खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
रायगढ़ ब्रेकिंग: अफीम की अवैध खेती का खुलासा, एक आरोपी हिरासत में
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Leave a comment
