BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सक्ती : जिले में 22 मार्च को एफएलएनएटी महापरीक्षा, 201 केंद्रों पर 3681 नवसाक्षर देंगे परीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सक्ती : जिले में 22 मार्च को एफएलएनएटी महापरीक्षा, 201 केंद्रों पर 3681 नवसाक्षर देंगे परीक्षा

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2026 7:26 pm
Basant Ratre 23 Views
Share
2 Min Read
SHARE

सक्ती, 19 मार्च 2026

जिले में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए एफएलएनएटी (बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान आकलन परीक्षा) का आयोजन 22 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।

इस परीक्षा में शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित केंद्र में पहुंचकर शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

इस महापरीक्षा में उन नवसाक्षरों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने 200 घंटे में प्रवेशिका के 7 अध्यायों का पठन-पाठन पूरा कर लिया है।

साथ ही वे लोग भी परीक्षा दे सकेंगे, जिन्होंने पहले पढ़ना-लिखना अभियान या उल्लास कार्यक्रम की परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन किसी कारण से प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया या परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिले में लगभग 201 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां कुल 3681 नवसाक्षर परीक्षा देंगे।

नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन, गांव के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

उल्लास साक्षरता मिशन में स्वयंसेवी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो नवसाक्षरों को पढ़ने-लिखने में मदद करते हैं।

इसके लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी स्वयंसेवी शिक्षक बनाया जाता है। शासन के नियम के अनुसार, यदि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी 10 असाक्षरों को साक्षर करते हैं, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में 10 अंक का बोनस दिया जाता है।

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जिले के 10वीं और 12वीं के 102 विद्यार्थियों के बोनस अंक के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Blog March 19, 2026
सक्ती : भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
Blog March 19, 2026
दंतेवाड़ा : दो दिवसीय जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप का हुआ सफल समापन
Blog March 19, 2026
दंतेवाड़ा : बिहान मिशन में लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) पद हेतु आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित
Blog March 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?