BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सक्ती : भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सक्ती : भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2026 7:13 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
4 Min Read
SHARE

सक्ती, 19 मार्च 2026

प्रदेश में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

उनके द्वारा जारी निर्देश के अनुसार भीषण गर्मी व ताप की लहर से बचने के संबंध में गर्मी के पहले एवं गर्मी के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

जारी निर्देशों के अनुसार, गर्मी शुरू होने से पहले ही नागरिकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने की आदत डालने तथा स्थानीय मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों और प्राथमिक उपचार की जानकारी रखना भी आवश्यक बताया गया है।

गर्मी के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय सिर को ढकने के लिए टोपी, गमछा या छाते का उपयोग करने को कहा गया है।

अधिक तापमान के समय भारी और अधिक ऊर्जा वाली गतिविधियों से बचने, यात्रा के दौरान पानी साथ रखने तथा शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेयों से परहेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिक प्रोटीन युक्त एवं बासी भोजन से बचें तथा हल्का और ताजा भोजन करें। घर से बाहर कार्य करने वाले लोग अपने सिर, गर्दन और चेहरे को ढककर रखें तथा गीले कपड़ों का उपयोग करें।

बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़ने तथा पशुओं को छाया में रखने और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।

इसके अलावा घर को ठंडा बनाए रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करने और रात में खिड़कियां खोलकर वेंटिलेशन बनाए रखने की सलाह दी गई है।

शरीर को ठंडा रखने के लिए बार-बार ठंडे पानी से स्नान करने तथा गीले कपड़ों का उपयोग करने को कहा गया है।

ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन कर शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। विशेष परिस्थितियों में चिकित्सक से परामर्श लेने की भी बात कही गई है।

हीट स्ट्रोक की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर लिटाने, उसके शरीर को गीले कपड़े से पोंछने या ठंडे पानी का छिड़काव करने तथा ओआरएस या नमक-चीनी घोल पिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि व्यक्ति बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने के लिए न दें और शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। एक घंटे के भीतर सुधार न होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सख्त हिदायत दी गई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : दो दिवसीय जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप का हुआ सफल समापन
Next Article सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सक्ती : जिले में 22 मार्च को एफएलएनएटी महापरीक्षा, 201 केंद्रों पर 3681 नवसाक्षर देंगे परीक्षा
Blog March 19, 2026
सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Blog March 19, 2026
दंतेवाड़ा : दो दिवसीय जिला स्तरीय जयपुर फुट कैंप का हुआ सफल समापन
Blog March 19, 2026
दंतेवाड़ा : बिहान मिशन में लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) पद हेतु आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित
Blog March 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?