बालोद, 19 मार्च 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्रथम चरण में 12 पंचायतों का चयन किया गया है।
इसमें डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरवाही और गुजरा शामिल हैं। जिसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु ग्राम पंचायत खैरवाही में आज विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ्ज्ञ ही सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध हेतु शपथ भी दिलाया गया।
बैठक में ग्राम पंचायत खैरवाही के जनपद सदस्य श्री शिवगिरी चुरेंद, सरपंच सुश्री वंदना ठाकुर, ग्राम सभा अध्यक्ष, उपसरपंच मन्नूलाल एवं सर्व पंचगण सहित सचिव, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विकासखण्ड समन्वयक, बिहान की महिला, स्वच्छग्राही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
