BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: क्या स्थानीय विधायक पंडरिया शक्कर कारखाना का भुगतान करने में असफल साबित हो रही हैं :- नवीन जायसवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

क्या स्थानीय विधायक पंडरिया शक्कर कारखाना का भुगतान करने में असफल साबित हो रही हैं :- नवीन जायसवाल

Basant Ratre
Last updated: August 7, 2024 5:48 pm
Basant Ratre 212 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पंडरिया:- कवर्धा जिले में दो शक्कर कारखाना है ,जिसमें भोरमदेव शक्कर कारखाना का भुगतान पूर्ण हो चुका है और पंडरिया सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना का भुगतान अब तक बाकी है ,जिसके भुगतान के लिए किसान लगातार कारखाना का चक्कर लगा रहे है ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल का कहना है कि आखिर पंडरिया शक्कर कारखाना के साथ सौतेला व्यवहार क्यों । पंडरिया कारखाना के किसानों का अब तक 70% भुगतान बाकी है जबकि कवर्धा कारखाना का भुगतान पूर्ण हो चुका है । त्यौहार का सीजन चालू हो चुका है पर पंडरिया कारखाना का भुगतान अब तक नही हो पाया है ।
ब्लॉक अध्यक्ष का कहना है कि एक के साथ माँ और एक के साथ मौसी वाला व्यवहार क्यों । एक ओर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा कारखाना का पूर्ण भुगतान कराकर वाह वाही लूट रहे हैं , वही दूसरी ओर पंडरिया के किसान भुगतान के लिए कारखाना और आए दिन कारखाना से नदारद रहने वाले प्रबंधक का लगातार चक्कर काट रहे हैं । छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली भी निकल गया सामने तीजा का त्योहार है और किसान अपनी गन्ने के भुगतान का इंतजार कर रहा है ताकि खुशी खुशी बहन बेटियों का त्योहार मनाया जा सके पर 9 से 10 माह हो चुके हैं किसान अभी तक गन्ने के भुगतान से वंचित है।
पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लगातार शक्कर कारखाना के एमडी श्री पटले जी से भुगतान की मांग कर रही है पर उनके द्वारा भुगतान के बजाय सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है जो कि किसानों के लिए दुर्भाग्य है।
ब्लॉक अध्यक्ष नवींन जायसवाल का कहना है कि क्या स्थानीय विधायक पूर्ण भुगतान कराने में समर्थ नही है क्या क्योंकि उपमुख्यमंत्री अपने कारखाना का भुगतान कराकर वाहवाही लूट रहे हैं और कम दर में शक्कर दिलाने समाचार छपवा रहे है पर स्थानीय विधायक अब तक गन्ने का भुगतान नही करवा पा रही हैं । क्या स्थानीय विधायक की बात नही सुनी जा रही है । जिले में दो शक्कर कारखाना है उपमुख्यमंत्री होने के नाते श्री विजय शर्मा जी का फर्ज है कि पंडरिया शक्कर कारखाना का भुगतान भी कराए पर वो तो पंडरिया कारखाना से आंख मूंद लिए हैं ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को इस ओर ध्यान देना चाहिए और तत्काल किसानों का भुगतान करवाना चाहिए ।
ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल का कहना है कि अगर जल्द से जल्द भुगतान नही किया गया तो भाजपा सरकार की किसान विरोधी रवैया को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Screenshot 2024 08 07 17 35 26 04

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article संकुल स्तरीय मेगा पालक बैठक हुई संपन्न
Next Article IMG 20240808 WA0020 scaled एनटीपीसी तलईपल्ली ने 20 स्कूलों के बच्चों को 1,700 स्कूल बैग वितरित किए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260604 WA0015
💥👉सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्राम कया–कमतरा सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार
Blog June 4, 2026
pic 20260603193839 0 scaled
💥👉गोरखपुर में लापता युवक की सूचना, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार
Blog June 3, 2026
IMG 20260603 160722
घरघोड़ा में रोजगार का अवसर: AK Cinemas में ड्राइवर एवं सर्विस स्टाफ की भर्ती
Blog June 3, 2026
IMG 20260602 WA0034
💥👉कारखानों की लापरवाही पर श्रम न्यायालय का डंडा, अब जेब से निकलेगा ‘सुरक्षा शुल्क’!
Blog June 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?