BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : दूरस्थ विद्यालयों तक पहुंचेगी ’एसटीईएम’ शिक्षा की रोशनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : दूरस्थ विद्यालयों तक पहुंचेगी ’एसटीईएम’ शिक्षा की रोशनी

Basant Ratre
Last updated: February 16, 2026 6:49 pm
Basant Ratre 50 Views
Share
2 Min Read
SHARE

विज्ञानदूत, मोबाइल एसटीईएम बाइक” पहल का दंतेवाड़ा में शुभारंभ

दंतेवाड़ा, 16 फरवरी 2026

जिला प्रशासन दंतेवाड़ा एवं शिक्षार्थ ट्रस्ट की संयुक्त पहल “विज्ञानदूत ,मोबाइल एसटीईएम बाइक” का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अभिनव कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के कुआकोंडा विकासखंड के दूरस्थ एवं वंचित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित) शिक्षा को सुलभ, रोचक एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, डीएमसी श्री हरीश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने इस पहल को जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया।

परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित स्थानीय युवा एसटीईएम शिक्षण किट से सुसज्जित मोटरसाइकिलों के माध्यम से चयनित 13 विद्यालयों में पहुँच कर विद्यार्थियों के साथ प्रायोगिक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण सत्र संचालित करेंगे।

इन सत्रों के जरिए बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता तथा नवाचार की भावना को विकसित किया जाएगा।

“विज्ञानदूत” पहल न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि और समझ को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका के अवसर भी सृजित करेगी।

समुदाय-आधारित इस सतत शिक्षा मॉडल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक शिक्षण संसाधन पहुँचाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पहल प्रशासन, समुदाय एवं सामाजिक संस्था के समन्वित प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक
Next Article राजनांदगांव : दावा आपत्ति 20 फरवरी तक आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?