BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में खुलेंगे पांच नए बैंक, 31 मार्च तक शुरू करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में खुलेंगे पांच नए बैंक, 31 मार्च तक शुरू करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: February 16, 2026 5:27 pm
Basant Ratre 45 Views
Share
2 Min Read
SHARE

निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें- कलेक्टर श्री क्षीरसागर

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026

जिले में 31 मार्च तक पांच नए बैंकों की शुरूआत होगी, जिसके लिए भवनों में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से में यश बैंक, भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत नारायणपुर में फेडरल बैंक, नरहरपुर विकासखण्ड के देवगांव में फेडरल बैंक, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया में ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक और अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम भैंसासुर में ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक का शाखा खोला जाएगा,

जिसे 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से शुरू करने के लिए संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा निर्देशित किया गया है।

इन बैंकों के शुरू हो जाने से दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

आज सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन नए बैंकों के लिए आवश्यक भवन और उनमें सुविधाओं के संबंध में समीक्षा की तथा संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ को बैंकों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इन कार्यों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, टीना शेड, बाउण्ड्रीवॉल, देवगुड़ी सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

बस्तर विकास प्राधिकरण तथा सांसद एवं विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जन्म-मृत्यु पंजीयन, कौशल विकास, अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण सहित जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की भी समीक्षा उनके द्वारा किया गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : विधानसभा सत्र हेतु अपर कलेक्टर श्री कुर्रे नोडल अधिकारी नियुक्त
Next Article रायपुर : राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?