BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन

Basant Ratre
Last updated: February 16, 2026 5:05 pm
Basant Ratre 21 Views
Share
3 Min Read
SHARE

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रही महोत्सव की शाम, कवि सम्मेलन ने बांधा समामहाशिवरात्रि पर शिव भजन और शिव ताण्डव नृत्य रहे मुख्य आकर्षण

अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026

जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।

कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकार राकेश शर्मा ने भक्ति, सूफी एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रंगारंग संध्यामहोत्सव की अंतिम शाम गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सराबोर रही।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रस्तुत शिव भजन एवं शिव ताण्डव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन कियास्थानीय कलाकारों में राहुल मण्डल, मानवी भगत, जय किशन विश्वास, शिवम सिन्हा सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

अन्य जिलों से आए कलाकारों में कोरिया जिले के सचिन्द्र कुमार एवं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। बिलासपुर की नृत्यांगना ज्योति श्री वैष्णव ने कत्थक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को मंच पर साकार किया।

आनंद कुमार गुप्ता मदारी आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन, संगीत एवं लोकनृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

विविध सांस्कृतिक विधाओं का समावेश महोत्सव को बहुरंगी और बहुआयामी स्वरूप प्रदान करता रहा।कवि सम्मेलन में गूंजी ओज और हास्य की स्वर लहरियांमहोत्सव के अंतिम दिन आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को विशेष आनंद प्रदान किया।

जिले के ख्यातिप्राप्त कवियों ने ओज, श्रृंगार, हास्य और व्यंग्य रस से परिपूर्ण कविताओं का पाठ किया। ओजपूर्ण रचनाओं ने जहां देशभक्ति और उत्साह का संचार किया, वहीं हास्य कविताओं ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कवि सम्मेलन में विनोद हर्ष, संतोष सरल, देवेंद्र नाथ दुबे, अंचल सिन्हा, योगेन्द्र गहरवार, राजेश पाण्डेय, आशा पांडे, पूनम दुबे, प्रकाश कश्यप, माधुरी जायसवाल, सपन सिन्हा, मुकुंद लाल साहू, अनीता मंदिलवार, कृष्णकांत पाठक, राजेन्द्र विश्वकर्मा एवं रंजीत सारथी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय कला, साहित्य और मनोरंजन का अद्भुत समागम देखने को मिला।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : बड़ाबाजार देशी मदिरा दुकान हेतु कोटाडोल में किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित, 27 फरवरी तक करें आवेदन
Next Article अंबिकापुर : मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सांसद श्री चिंतामणि महाराज रहे मुख्य अतिथि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिवस
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0003
मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विष्णु देव साय का जन्मदिवस
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0001
CM विष्णु देव साय के जन्मदिन पर गूंजी हनुमान चालीसा, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने की लंबी उम्र की कामना
Blog February 22, 2026
रायगढ़ : कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण, 30 जून तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?