BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : 20 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाएं, 75 केन्द्रों पर 17,756 विद्यार्थी होंगे शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : 20 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाएं, 75 केन्द्रों पर 17,756 विद्यार्थी होंगे शामिल

Basant Ratre
Last updated: February 15, 2026 8:05 pm
Basant Ratre 36 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अंबिकापुर, 15 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 जिले के निर्धारित 75 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

हायर सेकण्डरी परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तथा हाईस्कूल परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी।

दोनों परीक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जिले में कुल हाईस्कूल के 9,731 तथा हायर सेकण्डरी के 8,025 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इस प्रकार कुल 17,756 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

मंडल पार्टी द्वारा परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में किया जाएगा। जिले के समस्त 75 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य एक सहयोगी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त करेंगे।

सामग्री प्राप्ति हेतु दो कुन्दों (दो ताले) वाली 02 पेटियां (ताला-चाबी सहित) साथ लाना अनिवार्य किया गया है। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटियों में सुरक्षित रखी जाएगी।

इसके पश्चात निर्धारित रूट चार्ट-09 के अनुसार 1 से 4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में बस के माध्यम से परिवहन कर संबंधित थाना/चौकी में पेटियां सुरक्षित रखी जाएंगी।

परीक्षाओं की गोपनीयता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260215 WA0009 वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
Next Article जशपुर-स्व सहायता समूह मधुमक्खी पालन से कर रहे अच्छी आमदनी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260421 075028
💥👉वेदांता हादसे की जांच तेज: बिलासपुर कमिश्नर ने मांगे सबूत, 29 अप्रैल को होगी खुली सुनवाई
Blog April 21, 2026
IMG 20260421 070917
💥👉42 डिग्री में घरघोड़ा की जनता पर, पानी ढूंढते-ढूंढते सूख रहे गले, चौक चौराहों पर एक घड़े पानी की व्यवस्था नहीं
Blog April 21, 2026
2 1
💥👉रोजगार की राह आसान: लाईवलीहुड कॉलेज में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू
Blog April 20, 2026
IMG 20260419 WA0050
💥👉घरघोड़ा मे गुंजा गौरव —एनडीए में 30वीं रैंक लाने वाले अक्षत किशोर मिश्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन
Blog April 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?