BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वनांचल ग्राम कामठी में दिखा आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम, विधायक भावना बोहरा और श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

Basant Ratre
Last updated: February 15, 2026 5:29 pm
Basant Ratre 21 Views
Share
5 Min Read
IMG 20260215 WA0009
SHARE

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ ग्राम कामठी में 700 से अधिक जोड़ों और श्रद्धालुओं ने किया 151 शिवलिंग में सामूहिक रुद्राभिषेक

वनांचल ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अनूठी झलक, विधायक भावना बोहरा के साथ सैकड़ों भक्तों ने 151 शिवलिंग में किया सामूहिक रुद्राभिषेक

पंडरिया । महाशिवरात्रि के अवसर पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में शिवभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। उत्साह और उमंग के साथ 700 से अधिक विवाहित जोड़ों और श्रद्धालुओं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा आयोजित 151 पार्थिव शिवलिंग में सामूहिक रूप से पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कर हर हर महादेव का जयघोष किया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने आयोजन में पधारे सभी श्रद्धालुओं और पंडरिया विधानसभा वासियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी तथा ग्राम नेऊर और दमगढ़ के उन आदिवासी परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे जिन्होंने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में घर वापसी की थी। इस दौरान 10,000 भक्तों के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया जिसमें विधायक भावना बोहरा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा भजन की भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में भगवान भोलेनाथ जी के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह आयोजन हमारी धार्मिक संस्कृति और परंपरा का एक प्रतीक है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से एक साथ भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ एवं पंडरिया विधानसभा की सुख-समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। पंडरिया विधानसभा सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता की समृद्ध परंपराओं के लिए जानी जाती है। यहाँ के जन-जीवन में सनातन मूल्यों की गहरी आस्था है। यह हम सभी का दायित्व है कि हम अपनी संस्कृति और आस्था की इस अमूल्य धरोहर को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता को भी सशक्त करेगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण रहा, बल्कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए एक सकारात्मक संकल्प का प्रतीक भी बना। इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण नागरिकों को एक मंच पर एकत्रित कर सामाजिक एकता और सामूहिक चेतना को मजबूत किया।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई, जिससे यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर जनहित और क्षेत्र की प्रगति का संकल्प भी बन गया, जिसने समृद्ध पंडरिया बनाने के हमारे संकल्प को एक नई उर्जा और दिशा भी दी है। भगवान शिव सृष्टि के कल्याणकर्ता हैं। आज 151 शिवलिंगों में सामूहिक रुद्राभिषेक का यह आयोजन हमारे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए समर्पित है। हमारी सदैव यह भावना रही है कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र आध्यात्मिक रूप से समृद्ध, सामाजिक रूप से सशक्त और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मैं पंडरिया विधानसभा की समस्त जनता और इस पुण्य आयोजन में सहभागी सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करती हूँ और आश्वस्त करती हूँ कि आगे भी पंडरिया विधानसभा की प्रगति, जनता की सेवा हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन एवं सनातन संस्कृति के प्रसार व नव चेतना के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उस्मान के नेतृत्व में रायपुर में सैकड़ो की संख्या में युवा हुए शामिल
Next Article अंबिकापुर : 20 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाएं, 75 केन्द्रों पर 17,756 विद्यार्थी होंगे शामिल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जन्मदिवस
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0003
मुड़ापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विष्णु देव साय का जन्मदिवस
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0001
CM विष्णु देव साय के जन्मदिन पर गूंजी हनुमान चालीसा, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने की लंबी उम्र की कामना
Blog February 22, 2026
रायगढ़ : कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण, 30 जून तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
Blog February 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?