BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2026 6:06 pm
Basant Ratre 6 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1770725508 e064e23b373991777ddc

इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजनसाइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर करा सकते हैं शिकायत दर्ज – कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यों में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना है।

कलेक्टर श्री महोबे ने सुरक्षित डिजिटल कार्य को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यों में उपयोग किए जाने वाले डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को साइबर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रकाश डालते हुए आम नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुनील कुमार साहू ने इंटरनेट सुरक्षित दिवस के महत्व, बढ़ते साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में कार्यों में ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

प्रस्तुतीकरण में मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण, संदिग्ध ईमेल-लिंक से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा तथा अनधिकृत सॉफ्टवेयर के उपयोग से बचने जैसे साइबर हाइजीन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। साथ ही फिशिंग, फर्जी कॉल व मैसेज जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सूरजपुर : जिले में वजन त्यौहार की हुई शुरूआत
Next Article एमसीबी : अपर कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएँ सुनीं, 32 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!
Blog February 10, 2026
बिलासपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली जुड़कर नव दंपत्तियों को दिया आर्शीवाद
Blog February 10, 2026
एमसीबी : सरगुजा संभाग में दो दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर
Blog February 10, 2026
एमसीबी : अपर कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएँ सुनीं, 32 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Blog February 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?