BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वनांचल क्षेत्र की गर्भवती माताओं को मेगा हैल्थ शिविर में मिलेगी विशेष सुविधा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वनांचल क्षेत्र की गर्भवती माताओं को मेगा हैल्थ शिविर में मिलेगी विशेष सुविधा

Basant Ratre
Last updated: July 15, 2024 10:29 pm
Basant Ratre 466 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अब मेगा हैल्थ शिविर में होगी गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी से जांच

Screenshot 2024 07 15 22 26 17 16

बैगा बाहुल ग्राम झलमला में लगेगा 19 जुलाई को मेगा हेल्थ शिविर, शिविर में पहली बार स्वास्थ्य अमला ले जाएंगे अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन

मेगा हेल्थ शिविर में गर्भवती माताओं की विशेष जांच, आयुष्मान भारत, दिव्यांगजनों का जांच, आधार कार्ड बना सकेंगे ग्रामीणजन

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशों का क्रियान्वयन शुरू

कवर्धा, 15 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की गर्भवती माताएं अब वनांचल में लगने वाली मेगा हेल्थ शिविर में स्वयं और गर्भ में पल रहे बच्चें का विशेष ख्याल रख पाएंगी। मेगा हैल्थ शिविर में अब वनांचल क्षेत्र में निवारसत महिलाओं, पुरूष और खासकर गर्भवती माताओं को सोनोग्राफी की सुविधाएं मिलने जा रही है। मेगा हैल्थ शिविर का आयोजन आगामी 19 जुलाई दिन शुक्रवार को आदिवासी एवं बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के सूदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला में होने जा रहा है। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणजनों को इस शिविर में पहली बार सोनोग्राफी जैसी अत्याधुनिक उपकरणां का लाभ मिलने जा रहा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का जिले में क्रियान्वयन शुरू हो गया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में वनांचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासियों के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए ग्राम झलमला में 19 जुलाई को मैगा हैल्थ शिविर के लिए दिन निर्धारित की है। मेगा हेल्थ शिविर में शासकीय चिकित्सकों के अलावा अन्य विशेष चिकित्सक और उनके टीम भी अपनी सेवाएं देंगे। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला पंचायत सीईओं, सीएमएचओ, बोड़ला एसडीएम, जनपद सीईओ और आरटीओं विभाग को मेगा हैल्थ शिविर में तैयारियों के लिए विशेष जिम्मेदारी दी है। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की विशेष सहभागिता रहेगी।
कलेक्टर ने बताया कि इस मेगा हैल्थ शिविर में गर्भवती माताओं सहित शिशु रोग विशेषज्ञ, सामान्य मौसमी सर्दी-खासी बुखार सहित सभी तरह के रोगों का उपचार किया जाएगा। उपचार के बाद उन्हे दवाइयां भी दी जाएगी। वनांचल के ग्रामीणजन स्वास्थ्य शिविर के आलावा आयुष्मान भारत कार्ड, दिव्यांगजनों का परीक्षण,आधार कार्ड बनाने का लाभ भी उठा सकते है। कलेक्टर ने झलमला के आसपास के गांवों में इस मेगा हैल्थ शिविर के आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार करने और गांव के कोटवार के माध्यम से गावों में मुदानी कराने के निर्देश भी दिए है।
       उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री पिछले दिनों वनांचल के ग्राम सोनवाही के दौरे पर आए थे। उनके समक्ष वनांचल में निवासरसत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने स्वास्थ्य शिविर में सोनोग्राफी जैसी अत्याधुनिक मशीनों की मांग की थी। महिलाओं और ग्रामीणों की मांग पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिले के वनांचल क्षेत्रों में विशेष मेगा हैल्थ शिविर लगाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश दिए है। उपमुंख्यमंत्री के निर्देशों पर क्रियान्यन शुरू हो गया है। कलेक्टर ने बताया कि 19 जुलाई को वंनालच के बडे़ गांव ग्राम झलमला में मेगा हैल्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जिले के सभी बड़े वनांचल सेक्टरों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सीएमएचओ को शिविर के आयोजन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article ट्रांसपोर्टेरो की मनमानी चरम पर , दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे ब्लैक स्पॉट में खड़ी भारी वाहनें….यातायात विभाग द्वारा जहां लगाया गया नो पार्किंग का फ्लैक्स वहीं खड़ी रहती हैं दर्जनों भारी वाहनें…राहगीर जान हथेली पर रख विपरीत दिशा से आवागमन करने पर मजबूर
Next Article पदोन्नति में आरक्षण सहित सात सूत्रीय मांग को लेकर आज सौपा गया ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?