BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: चोरी के ट्रेक्टर की बिक्री से पहले दबोचे गए शातिर, घरघोड़ा पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे में केस सुलझा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

चोरी के ट्रेक्टर की बिक्री से पहले दबोचे गए शातिर, घरघोड़ा पुलिस की मुस्तैदी से 24 घंटे में केस सुलझा

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2026 12:49 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
3 Min Read
IMG 20260131 WA0032
SHARE


रायगढ़, 31 जनवरी।
नवापारा क्षेत्र में हुई ट्रेक्टर चोरी की वारदात का घरघोड़ा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर बाइक सहित करीब 10 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई।

1001926764


घटना का विवरण
नवापारा निवासी संजय सिन्हा (58 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27–28 जनवरी की रात उनके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर (CG-13-BB-2313) इंजन व ट्रॉली सहित अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

1001926765


सीसीटीवी से मिला सुराग
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक ढाबा के पास ट्रॉली बेचने ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर रामप्रसाद सारथी को पकड़ा।


पूछताछ में उसने अपने साथियों मिथलेश सारथी, योगेश कुमार धनवार और नरेश कुमार पटैल के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।


बिक्री की फिराक में थे आरोपी
आरोपियों ने चोरी किया गया ट्रेक्टर बैहामुड़ा कटंगनारा-कोसाबाड़ी मार्ग के पास छिपाकर रखा था और ग्राहक तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ट्रेक्टर-ट्रॉली (लगभग 9 लाख रुपये) और चोरी में प्रयुक्त पल्सर बाइक (लगभग 1.30 लाख रुपये) बरामद की।


कानूनी कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रामप्रसाद सारथी (22) – ग्राम तरेकेला
मिथलेश सारथी (19) – फरकानारा
योगेश कुमार धनवार (24) – ग्राम खर्रा
नरेश कुमार पटैल (33) – ग्राम खर्रा
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरिश पटेल, उद्यो पटेल तथा स्थानीय युवक कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


एसएसपी की अपील
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि,
“सीसीटीवी कैमरे अपराध रोकने और अपराधियों की पहचान का मजबूत माध्यम हैं। हर घर, दुकान और प्रतिष्ठान में कैमरे लगाना जरूरी है। जनसहयोग और तकनीक के जरिए ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।”
घरघोड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260131 WA0027 गणतंत्र दिवस पर युवाओं की सार्थक पहल @घरघोड़ा के विद्यार्थियों को मिला सांस्कृतिक सहभागिता का संबल
Next Article महासमुंद : सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?