BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 11 जुलाई से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर, सभी विभाग तैयारी कर लें पूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

11 जुलाई से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर, सभी विभाग तैयारी कर लें पूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Basant Ratre
Last updated: July 9, 2024 8:29 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE
10 5

11 जुलाई से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर, सभी विभाग तैयारी कर लें पूरी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलस्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेस करें मॉनिटर, हर महीने बच्चों का मॉक टेस्ट करें आयोजित, शिक्षा विभाग को निर्देशब्लड बैंक की रियल टाईम जानकारी के लिए तैयार होगा ऑनलाईन प्लेटफार्मकलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली समय-सीमा की बैठकरायगढ़, 9 जुलाई 2024/ जिले में 11 जुलाई से जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होने जा रहे हैं। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता होगी। सभी विभाग प्रमुख इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर लें। लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही उन्हें शासन की जन हितैषी योजनाओं से जोडऩे के लिए सर्वे करने का काम पूरा कर लिया जाए। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में कही। कलेक्टर श्री गोयल ने लोक सेवा गारंटी के तहत विभागों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के लिए प्राप्त आवेदन व उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी के तहत विभागों को निर्धारित किए गए समय-सीमा के अंदर आवेदन को सेवा का लाभ पहुंचाना है। अत: सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालय में इसकी समीक्षा करें। समय-सीमा के बाहर आवेदन पेडिंग नहीं रहने चाहिए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट में प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार हर हफ्ते दर्ज होने वाले प्रकरणों को मॉनिटर करें, जिससे उसके लिए निर्धारित समय के अंदर वह प्रकरण निराकृत किया जा सके। यह राजस्व अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। इसी प्रकार सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण व समाधान कारक निराकरण होना चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम व नगरीय निकाय के सीएमओ को अपने शहर का निरीक्षण कर वहां नालियों व चौक-चौराहों की सफाई व शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। शहरी आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। केसीसी प्रकरणों की साप्ताहिक प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि के साथ ही पशुपालन, मत्स्य व उद्यानिकी के केसीसी प्रकरणों को भी जल्द निराकृत किया जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने शासन से जारी पत्र के अनुसार विभागों द्वारा निलंबित विभागीय जांच व लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों और उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग के काम की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीडीएस बारदाना जमा करने के काम में तेजी लाने के लिए कहा। पर्यावरण व परिवहन विभाग को वाहनों की नियमित जांच व बिना तारपोलिन ढंके चल रहे गाडिय़ों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। खनिज विभाग को भी अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिन गांवों में हैण्डओवर हो रहा है, वहां नल कनेक्शन वाले हर घरों में पानी पहुंचना सुनिश्चित हो। कही समस्या आ रही है तो वहां सुधार करें। पंचायतों को भी ओव्हर हेड टैंक व मशीन ऑपरेट करने व रख-रखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।स्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेस करें मॉनिटर, हर महीने बच्चों का मॉक टेस्ट करें आयोजितकलेक्टर श्री गोयल ने स्कूलों में शिक्षकों की डेली अटेंडेंस और समय में उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है या देर से आते है उन पर नियमानुसार कार्यवाही करें। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी स्कूलों में हर माह यूनिट टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेस्ट रिजल्ट का एनालिसिस करें, जिससे बच्चों के रिजल्ट को सुधारने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जा सके। इसके साथ ही पूर्व में दिए निर्देशों के अनुसार स्कूलों में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराने के लिए भी निर्देशित किया।ब्लड बैंक की रियल टाईम जानकारी के लिए तैयार करें ऑनलाईन प्लेटफार्मकलेक्टर श्री गोयल ने ब्लड बैंक के रियल टाइम एक्सेस के लिए पोर्टल/सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश एनआईसी और स्वास्थ्य विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद के लिए यह वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करें। जिससे जिले में स्थापित ब्लड बैंक्स में उपलब्ध ब्लड यूनिट टाइप, उनके कॉन्टेक्ट नंबर इत्यादि की जानकारी एक जगह पर मिले। ताकि जिसे ब्लड की आवश्यकता है वह ब्लड बैंक में संपर्क कर सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया “एक पेड़ माँ के नाम
Next Article बैठक : पुलिस अधिकारियों ने ली होटल, ढाबा, लॉज, धर्मशाला संचालकों की बैठक, दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

किसुनगढ़ में खुदाई के दौरान मिला मानव खोपड़ी का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस की जांच-पड़ताल जारी
कबीरधाम October 25, 2026
IMG 20261025 173521 scaled
 घरघोड़ा में पूनम क्लॉथ का दीपावली एवं छठ धमाका, कपड़ों की खरीदारी पर जीतें शानदार इनाम!
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
file 00000000aa748207977b4eb4677c8f70
रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश 27 से 29 अक्टूबर तक अतिभारी वर्षा की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर; बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी तेज
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
IMG 20261023 WA0008
नया रामपुर में वनभूमि पर अतिक्रमण! वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, VPR कंपनी की डोजर मशीन जब्त
घरघोडा़ रायगढ़ October 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d