BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजस्व ज़मीन से लकड़ी की खुली लूट! तमनार तस्करी कांड में तहसील–पटवारी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजस्व ज़मीन से लकड़ी की खुली लूट! तमनार तस्करी कांड में तहसील–पटवारी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2026 12:41 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
4 Min Read
IMG 20260125 WA0041
SHARE

रायगढ़।तमनार वन परिक्षेत्र में सामने आया “पुष्पा स्टाइल” लकड़ी तस्करी का मामला अब महज़ वन अपराध नहीं रह गया है। यह प्रकरण सीधे-सीधे राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली और नीयत पर सवाल खड़े करता है।

जिस स्थान से खैर समेत बहुमूल्य लकड़ियों की कटाई और तस्करी हुई, वह राजस्व भूमि बताई जा रही है—और यहीं से पूरे सिस्टम की पोल खुलती नजर आ रही है।राजस्व भूमि पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई, लट्ठों का भंडारण और फिर ट्रक में लोड कर रायपुर तक भेजने की तैयारी—यह सब बिना किसी प्रशासनिक जानकारी के हो जाए, यह मानना कठिन ही नहीं, लगभग असंभव है।

1001855193

ऐसे में स्वाभाविक सवाल उठता है कि तहसीलदार और क्षेत्रीय पटवारी आखिर क्या कर रहे थे?कागजों में सेमल, ज़मीन पर खैरवन विभाग की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि दस्तावेज़ों में सेमल जैसी सामान्य लकड़ी दिखाई गई, जबकि मौके पर खैर और अन्य कीमती प्रजातियों के ठूंठ और कटे लट्ठे पाए गए।

यह सीधा संकेत है कि तस्करी योजनाबद्ध थी और जानबूझकर रिकॉर्ड में गुमराह किया गया।यह खेल एक-दो दिन में नहीं खेला गया। महीनों से, शायद वर्षों से, यह अवैध कटाई चल रही थी। फिर सवाल यह भी है कि राजस्व रिकॉर्ड, निरीक्षण और रिपोर्टिंग की पूरी व्यवस्था आखिर किस लिए होती है.

?राजस्व अमला मौन क्यों?

राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि—चाहे वह कटाई हो, खुदाई हो या परिवहन—पटवारी के नक्शे और तहसील कार्यालय के संज्ञान में होती है। ऐसे में यह चुप्पी संदेह को और गहरा करती है।क्या पटवारी ने जानबूझकर आंखें मूंदे रखीं?क्या तहसील स्तर पर मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई?या फिर अवैध कमाई की हिस्सेदारी ने पूरे तंत्र को मौन रहने पर मजबूर कर दिया?इन सवालों के जवाब सिर्फ जांच से नहीं, ईमानदार कार्रवाई से मिलेंगे।एनओसी की आड़ में बड़ा खेलमामले में पंचायत स्तर से जारी एनओसी भी अब शक के घेरे में है। राजस्व भूमि पर लकड़ी परिवहन के लिए किस अधिकार से एनओसी जारी की गई, और क्या इसके लिए तहसील से अनुमति ली गई—यह बिंदु बेहद गंभीर है

यदि एनओसी नियमों के विरुद्ध जारी हुई है, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम के दुरुपयोग का मामला बनता है।सिर्फ तस्कर नहीं, जिम्मेदार भी कटघरे मेंअब तक की कार्रवाई में वाहन जब्ती और फरार आरोपी की तलाश तक मामला सीमित दिखाई दे रहा है।

लेकिन असली सवाल यह है कि—क्या जांच की सुई सिर्फ तस्करों पर रुकेगी, या राजस्व और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों तक भी पहुँचेगी?अगर राजस्व अमले की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो यह मान लिया जाएगा कि छोटे मोहरों पर कार्रवाई कर बड़े चेहरों को बचाया जा रहा है।जंगल नहीं, व्यवस्था लुटी हैतमनार का यह मामला जंगल की कटाई से कहीं बड़ा है। यह प्रशासनिक विफलता, संभावित सांठगांठ और जवाबदेही के अभाव की तस्वीर पेश करता है।

आज अगर राजस्व भूमि पर लकड़ी तस्करी हो सकती है, तो कल वही जमीन खनन और कब्ज़े का अड्डा बन सकती है।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है—या फिर यह भी उन मामलों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहाँ जंगल कट गए, फाइलें भर गईं और सवाल पूछने वाले खामोश कर दिए गए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बेटियां राष्ट्र की निर्माता, कानून की जानकारी ही उनका सुरक्षा कवच न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा
Next Article कवर्धा : 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026
file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?