BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ● कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार@● आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

● कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार@● आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त

Basant Ratre
Last updated: June 19, 2024 5:29 am
Basant Ratre 441 Views
Share
5 Min Read
SHARE
IMG 20240619 WA0005
*18 जून, रायगढ़* ।  दिनांक 15.06.2024 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को नटवर स्कूल के सामने कुछ लड़कों द्वारा हाथ में तलवार, हॉकी स्टीक लेकर आपस में बहसबाजी, झगड़ा मारपीट करने की सूचना मिली । थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां इकट्ठे हुए लड़के मौके से भाग थे । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा वीडियो को संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में हथियार लहराने वाले व्यक्ति 1. चाहत शुक्ला  निवासी रेलवे कालोनी , 2. राजू श्रीवास  निवासी  ईलामाल 3. अभिषेक ठाकुर निवासी सोनिया नगर रायगढ 4. सोनू ठाकुर निवासी सोनिया नगर रायगढ  तथा अन्य के विरुद्ध थाना कोतवाली में उसी रात अपराध क्रमांक 366/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया ।



   पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए घटनास्थल के पास दुकान लगाने वालों तथा वायरल विडियो के गवाहों से पूछताछ कर घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की गई जिसमें घटना में शामिल रहे 08 आरोपी – (1) आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत पिता अरुण कुमार शुक्ला उम्र 24 साल निवासी रेलवे मोटर स्टैंड के पीछे रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली रायगढ़ (2) आदित्य श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास पिता प्रहलाद श्रीवास उम्र 23 साल निवासी कलमीडिपा ईला मॉल के पीछे थाना कोतरारोड रायगढ़ (3) अभिषेक ठाकुर पिता प्रहलाद ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड, थाना कोतवाली रायगढ़ (4) दीपक ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर पिता प्रहलाद ठाकुर उम्र 26 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड सिटी कोतवाली रायगढ़ (5) विक्की दास महंत पिता निरंजन दास महंत उम्र 23 साल सोनिया नगर कोतरारोड थाना कोतवाली रायगढ़ (6) भौमिक चौहान पिता हृदय प्रसाद चौहान उम्र 21 साल निवासी विकास नगर गली नंबर 03 अंबेडकर आवास थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ (7) निखिल ठाकुर पिता लखन ठाकुर उम्र 19 साल निवासी कोतरारोड रेलवे बंगला पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के सामने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ (8) करन चौहान पिता धनकुमार चौहान उम्र 18 साल निवासी कोतरारोड़ विकास नगर गली नंबर 03 सामने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिया गया जिनमें मेमोरेंडम पर 04 छोटे-बड़े तलवार और एक हॉकी स्टीक की जप्ती की गई है तथा गवाहों से आरोपियों की पहचान कार्यवाही कराया गया है । आरोपियों ने बताया 14 जून को आदित्य श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास और अभिषेक ठाकुर जेल में निरूद्ध उनके साथी बजरंग यादव से मिलने गये थे । जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ जिस पर राजू श्रीवास ने अपने साथी चाहत शुक्ला और साथियों अभिषेक ठाकुर को मारपीट का प्लान बनाया और 15 जून को हथियार लेकर नटवर स्कूल के पास मारपीट के इरादे से पहुंचे थे । प्रकरण में आरोपियों बलवा की धारा 147, 148, 149 आईपीसी विस्तारित कर आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।  

        

गिरफ्तार आरोपियों में 06 आरोपियों के विरुद्ध शहर के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं । आरोपी आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत शुक्ला पर लूटपाट, हत्या के प्रयास समेत 16 आपराधिक मामले हैं । आरोपी अभिषेक सिंह पर आर्म्स एक्ट, मारपीट के 10 मामले, आरोपी सोनू ठाकुर पर मारपीट के 06 मामले, आरोपी भौमिक चौहान पर मारपीट, बलवा के 03 मामले, आरोपी करन चौहान पर बलवा समेत के मारपीट के 04 चार मामले, आरोपी राजू उर्फ आदित्य श्रीवास पर हत्या के प्रयास समेत मारपीट के 04 मामले दर्ज है । सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, श्रीराम साहू, हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर(साइबर सेल) आरक्षक जगमोहन ओग्रे,  मनोज पटनायक, संदीप मिश्रा एवं साइबर सेल के धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, विक्रम सिंह, रविन्द्र गुप्ता और महिला आरक्षक मेनका चौहान की अहम भूमिका रही है ।
IMG 20240619 WA0008

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article घरघोड़ा में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार @ ईदगाह में नमाज अदा कर एक दूसरे को दी मुबारकबाद
Next Article ग्राम पंचायत रोहरा के ग्रामवासी पक्की रोड निर्माण के मांग को लेकर पंडरिया एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?