BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: July 17, 2025 2:45 pm
Basant Ratre 99 Views
Share
4 Min Read
SHARE

शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सहित बच्चों की पढ़ाई पर करें फोकस-कमिश्नर डोमन सिंहयुक्तियुक्तकरण के पश्चात शिक्षकों के अभ्यावेदनों का निराकरण करेगी संभाग स्तरीय समितिलंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल करने के निर्देश

जगदलपुर, 17 जुलाई 2025

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सहित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वहीं मध्यान्ह भोजन के सुचारू संचालन सहित जनसहयोग से न्यौता भोज का आयोजन करें।

कमिश्नर बस्तर बुधवार को आयुक्त कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से सातों जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्णयानुसार युक्तियुक्तकरण के पश्चात शिक्षकों के अभ्यावेदनों का निराकरण संभाग स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। इस सम्बन्ध में प्राप्त आवेदनों का तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने कहा।

साथ ही जिला स्तरीय समिति द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत किए गए पदस्थापना के विरुद्ध शिक्षक-शिक्षिकाओं से संभागीय संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा को 21 जुलाई 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बैठक के दौरान स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदाय, गणवेश वितरण सहित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत तथा स्कूल स्तर पर शाला प्रबंधन समिति की बैठक आहूत कर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए पंचायत पदाधिकारियों, पालकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में चर्चा करने सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही ग्राम पंचायतों एवं गांव के प्रमुख लोगों व मैदानी अमले के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन किए जाने कहा और न्यौता भोज हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों, डीएमसी, बीईओ, बीआरसी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी सहभागिता पर जोर दिया। वहीं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी न्यौता भोज के लिए आवश्यक सहयोग देने प्रोत्साहित किए जाने कहा।

उन्होंने इस शैक्षणिक सत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्रदाय के लिए समन्वित पहल किए जाने सहित इसमें अद्यतन प्रगति लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण हेतु संवेदनशीलता के साथ पहल करने पर बल देते हुए कहा कि हरेक अधिकारी-कर्मचारी को भविष्य में सेवानिवृत्त होना ही है इसलिए अपने कार्यालयीन परिवार के इन सेवानिवृत्त सदस्यों के प्रकरणों को निराकृत करने सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने पेंशन प्रकरणों के निराकरण स्थिति की नियमित समीक्षा करने सहित आपत्तियों के त्वरित समाधान सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि शैक्षणिक सत्र को मद्देनजर रखते हुए स्कूल जतन योजनांतर्गत स्वीकृत कार्यों को जल्द पूर्ण करवाएं। यह निर्माण एजेंसी के लिए केवल एक कार्य है लेकिन यह शिक्षा सुविधाओं की उपलब्धता हेतु भविष्य के लिए आधारभूत संरचना है।

इसे ध्यान देकर संबंधित निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्ण करवाने पहल करें। बैठक में सरस्वती सायकल योजनांतर्गत लक्षित स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण, स्कूल भवनों का विद्युतीकरण एवं विद्युत कनेक्शन प्रदाय, आवासीय विद्यालयों में बिजली-पेयजल सुविधाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर आरती वासनिक एवं गीता रायस्त, सयुंक्त संचालक स्कूल शिक्षा राकेश पाण्डे एवं जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर श्री बीआर बघेल उपस्थित थे। वहीं संभाग के जिलों से जिला शिक्षा अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : आईटीआई भानपुरी में प्रवेश हेतु 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Next Article कोण्डागांव : पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को बताए सफलता के मंत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026
IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?