BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एयरटेल और गूगल क्लाउड ने क्लाउड एडॉप्शन में तेजी लाने और जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को इस्तेमाल करने के लिए लंबी अवधि के लिए करार किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एयरटेल और गूगल क्लाउड ने क्लाउड एडॉप्शन में तेजी लाने और जेनरेटिव एआई सॉल्यूशंस को इस्तेमाल करने के लिए लंबी अवधि के लिए करार किया

Basant Ratre
Last updated: May 14, 2024 5:41 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE
IMG 20240418 WA00202

दोनों कंपनियां एयरटेल की लीडिंग कनेक्टिविटी और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों को गूगल क्लाउड की एआई टेक्‍नोलॉजी के साथ जोड़कर बाजार में संयुक्त रूप से काम करेंगी· एयरटेल ने एक इंडस्ट्री लीडिंग आई ओ टी सॉल्यूशन विकसित किया है जो कनेक्टिविटी, गूगल क्लाउड ए आई सर्विसेज और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर को जोड़ता है · एयरटेल ने पुणे में 300 से ज्यादा एक्सपर्ट्स के साथ एक डेडीकेटेड मैनेज्ड सर्विसेज सेंटर स्थापित किया है, जिन्हें गूगल क्लाउड और डिजिटल सर्विसेज दोनों में चैंपियन बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगीगुरुग्राम, भारत, 13 मई, 2024 – भारती एयरटेल (“एयरटेल”) और गूगल क्लाउड ने आज भारतीय कारोबारियों को क्लाउड सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए दीर्घकालिक सहयोग करार किया है। इस करार के तहत एयरटेल के ग्राहकों के लिए फास्ट-ट्रैक क्लाउड अपनाने और आधुनिकीकरण के लिए गूगल क्लाउड के अत्याधुनिक क्लाउड सॉल्यूशंस का एक सूट पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एयरटेल अपने ग्राहकों को क्लाउड मैनेज्ड सेवाओं का एक सेट प्रदान कर सकेगा। एयरटेल के ग्राहकों में 2,000 से ज्यादा बड़े उद्यम और दस लाख उभरते व्यवसायी शामिल हैं। इस करार के तहत दोनों कंपनियां बड़े और विकासित होते भारतीय पब्लिक क्लाउड सर्विस बाजार को टारगेट कर रही हैं। आई डी सी के मुताबित 2027 तक इस बाजार का आकार 17.8 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।दोनों कंपनियां इंडस्ट्री लीडिंग ए आई/यम एल सॉल्यूशंस डेवलप करने के लिए कनेक्टिविटी और ए आई टेक्‍नोलॉजी की अपनी विशेज्ञता का इस्तेमाल करेंगी। इसके लिए एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर ट्रेनिंग देगा। ये खास सॉल्यूशन एयरटेल के ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू प्रदान करेंगे। इनमें ट्रेंड-स्पॉटिंग, पूर्वानुमान क्षमताओं, मार्केट वैल्यूएशन, साइट सेलेक्शन, रिस्क मैनेजमेंट और एसेट ट्रैकिंग के लिए एडवांस लोकेशन इंटेलीजेंस क्षमता वाले जियोस्पेशियल एनालिटिक्स सॉल्यूशन शामिल होंगे। इसके अलावा इस करार के तहत विभिन्न भाषाओं में ग्राहकों से संवाद करने वाले अप्लीकेशंस के लिए वॉयस एनालिटिक्स सॉल्यूशन और उपभोक्ताओं के व्यवहार का अंदाजा लगाने, उपभोक्ता की उनकी रुचियों के मुताबिक पहचान करने और कम लागत पर सटीक प्रभाव वाले विज्ञापनों के साथ कॉन्टेंट क्रिएशन करने वाले मार्केटिंग टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस विकसित किए जाएंगे। इन ऑफर्स के अलावा, एयरटेल ने यूटिलिटी सेक्टर के लिए डिज़ाइन किया गया एक एंड-टू-एंड आई ओ टी सॉल्यूशन भी विकसित किया है। ये कनेक्टिविटी, गूगल क्लाउड सर्विसेज और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। ये बिना किसी बाधा और परेशानी के तेज़ तैनाती को आसान बनाता है।अपने क्लाउड-आधारित सॉल्यूशन कारोबार को मजबूती देने के लिए एयरटेल ने 300 से ज्यादा एक्सपर्ट के साथ पुणे में एक मैनेज्ड सर्विस सेंटर स्थापित किया है, जिन्हें गूगल क्लाउड सेवाओं का चैंपियन बनाने और विश्व स्तरीय टेक्निकल सॉल्यूशन विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।इस अवसर पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा: “जैसे-जैसे भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी आ रही है वैसे -वैसे अत्याधुनिक क्लाउड और एआई सोल्यूशनों का महत्व बढ़ रहा है। ये इस बदलाव का मुख्य आधार होंगे। हम गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी करके खुश हैं और सरकार, उद्यमों और उभरते व्यवसायों के लिए सुरक्षित और स्केलेबल क्लाउड सॉल्यूशनों के साथ इस बाजार में उपलब्ध मौके का मिलकर फायदा उठा रहे हैं। हम देश में जेनरेटिव ए आई की तैनाती में भी तेजी लाएंगे और समस्याओं को हल करने की इसकी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करेंगे।”गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने कहा: “एयरटेल के साथ हमारा रणनीतिक सहयोग भारत में क्लाउड और ए आई अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य इस साझेदारी के जरिए ऐसे परिवर्तनकारी सॉल्यूशन तलाशना और विकसित करना है जो एयरटेल के ग्राहकों के अनुभव और बेहतर कर सके।”एयरटेल अपने मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डिजिटल टीवी ऑफर्स में अपने ग्राहक अनुभवों और इंटरैक्शन को बेहतर करने और अपनी आंतरिक गतिविधियों और संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए गूगल क्लाउड की जेनरेटिव ए आई क्षमताओं का भी लाभ उठाएगा। एयरटेल इन क्षमताओं का विस्तार अपने भारतीय और ग्लोबल बी टू बी ग्राहकों तक भी करेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राधेश्याम राठिया का उसके गृह ग्राम छर्रांटागर में मनाया जा रहा जन्मदिवस,बधाई देने वाले लोगो का लगा हुआ है तांताडॉ. राजेश पटेल भाजपा घरघोड़ा मंडल महामंत्री और साथीगण के द्वारा मिलकर दी गई बधाई
Next Article थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा सटोरियाओ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही 01 सटोरिया गिरफ्तार● आरोपी से 04 नग एंड्राइड मोबाइल तथा गूगल पे में सुरक्षित रकम 34.584 ₹ को किया गया जप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d