BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे टॉपर बच्चों से मिले और उनके उज्जवल भविष्य की बधाई एवं  शुभकामनाएं दी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे टॉपर बच्चों से मिले और उनके उज्जवल भविष्य की बधाई एवं  शुभकामनाएं दी

Basant Ratre
Last updated: May 11, 2024 9:15 am
Basant Ratre 280 Views
Share
4 Min Read
SHARE

कबीरधाम की बेटियों ने राज्य के प्रवीण्य सूची में स्थान पाकर किया गौरवान्वित

02

कलेक्टर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की

कवर्धा, 10 मई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे से आज बारहवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य और कबीरधाम जिले में मेरिट सूची में दबदबा बानने वाले छात्र-छात्राओं ने सौजन्य भेंट की। इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं उनके माता-पिता और स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षको को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने छात्रों को जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों को भविष्य में उनके उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले की बेटियों ने राज्य के टॉप-टेन की सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह सफलता स्कूल के शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों के मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की मेहनत से टॉप-10 में जगह बनाने से अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। ये विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ेगें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मंजिल को पाने के लिए लक्ष्य पहले से ही निर्धारित कर लेना चाहिए और उसी के अनुरूप मेहनत कर सफलता प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ौ, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री साहू, सहायक संचालक श्री एम. के गुप्ता, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रचार्य श्री बारले सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  
कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोड़ला की छात्रा यमुना ने जिले में सर्वोच्चतम 95.20 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश के टॉप टेन सूची में नौवा स्थान पर अपना मुकाम बनाया है। वहीं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिफा जावेरी ने 95.20 प्रतिशत प्राप्त कर टॉप टेन सूची में 09 स्थान पर अपना मुकाम बनाया है। दोनो छात्राओं ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर पाण्डातराई की अनुराधा जायसवाल और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक कवर्धा की खुशबु चंद्रवंशी ने 93.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिला प्रवीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।  
कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर पंडरिया की दीपांजली ने 96.83 प्रतिशत प्राप्त कर जिला प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल झिरौनी के भावेश कुमार ने 96.67 प्रतिशत प्राप्त कर जिला प्रवीण्य सूची में दूसरा स्थान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहसपुर लोहारा के नुशरत सिद्धिकी ने 96.33 प्रतिशत प्राप्त कर जिला प्रवीण्य सूची में तीसरा स्थान शासकीय हाई स्कूल कोलेगांव के आनंद साहू और सरस्वती शिशु मंदिर पाण्डातराई के सागर ने 95.83 प्रतिशत प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान, मतदान की तस्वीरें शेयर कर किये मतदाताओं को वोट करने की अपील…
Next Article राधेश्याम राठिया का उसके गृह ग्राम छर्रांटागर में मनाया जा रहा जन्मदिवस,बधाई देने वाले लोगो का लगा हुआ है तांताडॉ. राजेश पटेल भाजपा घरघोड़ा मंडल महामंत्री और साथीगण के द्वारा मिलकर दी गई बधाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला का सफल आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?