BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: देश को चाहिए एक नहीं, एक लाख फैज खान : श्याम गुप्ता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक फैज खान के जन्मदिन पर श्याम गुप्ता ने दी शुभकामनाएं, देशभक्ति को बताया अनुकरणीय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

देश को चाहिए एक नहीं, एक लाख फैज खान : श्याम गुप्ता, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक फैज खान के जन्मदिन पर श्याम गुप्ता ने दी शुभकामनाएं, देशभक्ति को बताया अनुकरणीय

Basant Ratre
Last updated: July 12, 2025 7:42 am
Basant Ratre
Share
2 Min Read
IMG 20250712 WA0005
SHARE

रायगढ़। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक फैज खान के जन्मदिन के अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए भावुक श्रद्धांजलि स्वरूप शब्दों में उनकी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “भारत को आज एक नहीं बल्कि एक लाख फैज जैसे देशभक्त मित्रों की आवश्यकता है।”

IMG 20250712 WA0008

श्याम गुप्ता ने कहा कि फैज खान जैसे व्यक्तित्व विरले होते हैं, जिन्होंने सरकारी प्रोफेसर की सुरक्षित नौकरी को त्यागकर 15,000 किलोमीटर की पदयात्रा कर गौ संरक्षण, सर्वधर्म सम्मान और राष्ट्रसेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। वे सच्चे राष्ट्रभक्त हैं जो मुस्लिम समुदाय में राष्ट्रीय विचारधारा को मजबूती से स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।

IMG 20250712 WA0006

गुप्ता ने कहा, “देश में पहली बार मुस्लिम समाज से कोई ऐसा व्यक्ति आया है जो खुलकर गौ सेवा, सर्वधर्म समभाव और भारत माता की सेवा का संदेश दे रहा है। फैज खान ने अलगाववादी नेताओं की विचारधारा का विरोध कर, देश की मीडिया में डिबेट के माध्यम से उनकी कलई खोल दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से ही राम, बुद्ध, महावीर, नानक, संत कबीर, और विवेकानंद जैसे महापुरुषों की भूमि रही है, और इस विरासत को जीवित रखने वाले देशभक्तों में फैज खान का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा। वे विश्वभर में भारतीय संस्कृति और “वसुधैव कुटुंबकम” के संदेश को फैला रहे हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा, “देश को जोड़ने और इसकी अखंडता बनाए रखने के लिए न केवल सरकार को, बल्कि हर राष्ट्रभक्त को फैज खान जैसे योद्धा के साथ खड़ा होना होगा। मैं दिल से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और भारत माता की सेवा में उनके निरंतर योगदान के लिए नमन करता हूं। जय हिन्द! वन्दे मातरम्!”

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250712 WA0004 घरघोड़ा में नवपदस्थ सीएमओ दीपिका भगत ने कार्यभार ग्रहण किया नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण एवं अधिकारी रहे मौजूद
Next Article collage 5 1 1752290112649 हर साल बहती है पुलिया, सूखती है संवेदना: पुटूकछार के ग्रामीण अब शासन से जवाब मांग रहे हैं…!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261019 WA0016 1
बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज को मिली एएसपी पद की पदोन्नति, कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर किया सम्मानित करीब 11 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद मिली नई जिम्मेदारी, एसपी सुनील शर्मा और एएसपी धीरेन्द्र पटेल ने बैज लगाकर दी बधाई
सारंगढ़ October 19, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण
कबीरधाम October 18, 2026
IMG 20260404 WA00512
छत्तीसगढ़ में बस किराये में 40% वृद्धि पर BSP का विरोध, बढ़ा हुआ किराया तत्काल वापस लेने की मांग
रायपुर छत्तीसगढ़ October 16, 2026
IMG 20261016 WA0013
महाड़ सत्याग्रह के 100वें वर्ष की स्मृति में रायपुर में गूंजा समानता और सामाजिक न्याय का संदेश पंचशील बौद्ध विहार में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, 20 मार्च 2027 को महाड़ पहुंचने का आह्वान
रायपुर छत्तीसगढ़ October 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d