BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: माधुरी बेहरा और निरंजन पटेल को नवाचार के लिए वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया सम्मानित – शिक्षा में उत्कृष्टता के बने प्रतीक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

माधुरी बेहरा और निरंजन पटेल को नवाचार के लिए वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने किया सम्मानित – शिक्षा में उत्कृष्टता के बने प्रतीक

Basant Ratre
Last updated: July 7, 2025 9:02 am
Basant Ratre 121 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250707 WA0003
SHARE

रायगढ़! जिले में शैक्षिक नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वेंकट राव और जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र कुमार चौधरी के दिशा-निर्देश में ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में धर्मजयगढ़ ब्लॉक के दो समर्पित शिक्षक श्रीमती माधुरी बेहरा, शासकीय प्राथमिक शाला पेटिया निरंजन लाल पटेल, शासकीय प्राथमिक शाला बोजियाको विनोबा एप में माह के दौरान अपलोड की गई नवाचारी गतिविधियों के विश्लेषण उपरांत ब्लॉक स्तरीय विजेता घोषित किया गया।

इस उपलब्धि के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।इन दोनों शिक्षकों ने अपनी रचनात्मक सोच, बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए शिक्षा को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए जो नवाचार किए, वह न केवल ब्लॉक बल्कि जिले के लिए एक मॉडल बन चुके हैं।

ये शिक्षक आज जिले में शिक्षा के क्षेत्र में रोल मॉडल के रूप में उभर रहे हैं, जो अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।विनोबा भावे एप के माध्यम से जिले भर में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर शिक्षकों द्वारा साझा की गई गतिविधियों के आधार पर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है।

विनोबा टीम की प्रोजेक्ट ऑफिसर पायल सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर दोनों शिक्षकों को बधाई दी और ब्लॉक स्तर पर टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।इन शिक्षकों की नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ और बच्चों के प्रति समर्पण यह साबित करता है कि यदि शिक्षक चाहें तो सीमित संसाधनों में भी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं। उनका यह कार्य न केवल सम्मान का पात्र है, बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए भी अनुकरणीय है।इनके प्रयासों से निश्चित ही शिक्षा का स्तर और बच्चों का भविष्य दोनों ही उज्जवल हो रहा है। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया
Next Article महासमुंद : जिले में अब तक 249.3 मिलीमीटर औसत वर्षा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026
file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?