BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सेजेस कोतरा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और समग्र सुधार हेतु बनी ठोस कार्ययोजना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सेजेस कोतरा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और समग्र सुधार हेतु बनी ठोस कार्ययोजना

Basant Ratre
Last updated: June 21, 2025 6:48 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20250621 WA0005

एसएमडीसी बैठक में लिए गए कई दूरदर्शी निर्णय, विद्यालय के हित में उठाए गए ठोस कदम

रायगढ़, 21 जून 2025 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में आज एक समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर के.वी. राव, डीएमसी नरेंद्र चौधरी, एपीसी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य आर.सी. नवनीत के नेतृत्व में आयोजित की गई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए एक रणनीति बनाई गई और विद्यालय हित में ठोस कदम उठाए गए।

IMG 20250621 WA0004

सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि हर विद्यार्थी का जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाया जाए। इसके लिए कक्षा-शिक्षकों को जानकारी संकलन एवं अभिभावकों से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नोट्स तैयार कर उनकी नियमित जांच, और शिक्षक अनुशासन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह भी कहा गया कि कोई शिक्षक बिना ऑनलाइन अवकाश आवेदन के अनुपस्थित नहीं रहेगा।हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया को गति देने और नियमित कक्षाएं प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए जिससे शिक्षा की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके हम सभी का लक्ष्य की विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत आवे और पुनः विद्यार्थी टॉप टेन में अपनी जगह बनाएं,।

जेइ , नीट, एन एम एम एस,प्रयास,नवोदय आदि प्रयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं लगाने के लिए निर्देश दिए। सभी शिक्षकों ने शपथ ली, सभी विद्यार्थियों को समान दृष्टि से समान अवसर प्रदान करूंगा,विद्यालय हित के लिए लगातार समर्पित रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना संपूर्ण योगदान दूंगा।इसके पश्चात शाला प्रबंधन समिति (एसएमडीसी) की बैठक समिति अध्यक्ष मगनलाल पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में विद्यालय की स्वच्छता, ड्रॉपआउट बच्चों की पुनः प्रवेश योजना, नए शैक्षणिक सत्र का बजट, किचन सेट निर्माण एवं साइकिल स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके समाधान हेतु ठोस रणनीति अपनाई गई। विधायक मद से सहयोग का आश्वासन प्राप्त हुआ।एसएमसी अध्यक्ष श्याम कुमार प्रधान, उप सरपंच अजय पाल डनसेना, विधायक प्रतिनिधि सुनील सारथी, खगेश्वर यादव, जगदीश पटेल, अनीता डनसेना सहित समिति के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के योजनाबद्ध प्रयासों की सराहना करते हुए संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

अंग्रेजी माध्यम नोडल व्याख्याता वीर सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षा की गहराई, अनुशासन, और प्रेरणादायी वातावरण का निर्माण है, जो हर विद्यार्थी को भविष्य के लिए सक्षम बनाए।”इस अवसर पर एचओडी शांति मिश्रा, वरिष्ठ व्याख्याता विमला भगत, हेडमास्टर श्वेता सिंह, श्यामा पटेल, भारती खांडेकर, नीलू भारद्वाज, तृप्ति अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार चौहान, यज्ञ कुमार पटेल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250621 WA0034 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में उल्लास, ऊर्जा और एकता के साथ मना 11वां योग दिवस @अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे कदमों से शुरू हुआ स्वस्थ जीवन का सफर
Next Article गरियाबंद : आयुष विभाग द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भावना दीदी की साइंस पाठशाला विद्यार्थियों के सपनों को दे रही ऊँची उड़ान, विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन
कबीरधाम September 28, 2026
IMG 20260926 WA0041
बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया
रायपुर छत्तीसगढ़ September 28, 2026
IMG 20260927 WA0039
महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी* *सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में किया जा रहा शिफ्ट, अन्य तटीय क्षेत्रों में भी प्रशासन अलर्ट
रायगढ़ छत्तीसगढ़ September 27, 2026
IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d