BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप ने थामी लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान**सरगुजा से बस्तर तक करेंगे प्रचार और राजपरिवार में प्रवास**आदिवासियों को साधने भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप ने थामी लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान**सरगुजा से बस्तर तक करेंगे प्रचार और राजपरिवार में प्रवास**आदिवासियों को साधने भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी

Basant Ratre
Last updated: April 2, 2024 5:07 pm
Basant Ratre 498 Views
Share
5 Min Read
SHARE
IMG 20240402 WA0023

02 अप्रैल 2024.लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा से सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह लगातार जनसंपर्क, बैठकें और प्रवास कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने के लक्ष्य को ध्येय मानकर देवेंद्र प्रताप बीते एक महीने से जगह-जगह पार्टी की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से चुनाव लडने संबोधित कर रहे हैं । लोग देवेन्द्र को गंभीरता से सुन रहे हैं। 2 अप्रैल को वह बसना विधानसभा में प्रचार कर रहे थे तो 5,6,7 अप्रैल को वह बस्तर में सभाएं लेंगे। संभवतः पीएम मोदी भी इसी दौरान बस्तर में चुनाव प्रचार को आए। देवेंद्र प्रताप ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। एक अच्छे वक्ता होने के साथ ही विषय की भी जानकारी उन्हें अच्छे से है। मर्यादित भाषा में वह ऐसा समां बांध रहे हैं कि जो उन्हे लोगों तक पहुंचाना है वह सटीक पहुंच रहा। विदित को कि नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा आलाकमान ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक उन्हें जनसभा, नुक्कड़ सभा, राजपरिवारों से मेलजोल और कार्यकर्ताओ की बैठक लेनी है। राजपरिवार जिसमें शक्ति, भटगांव, बिलाईगढ़, बसना, उमा खान, पंडरिया, सहसपुर लहरा आदि शामिल है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक लोग रायगढ़ राजपरिवार से प्रभावित हैं और रियाशतकाल से रायगढ़ का राजपरिवार मजबूत वर्चस्व रखता है सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में रायगढ़ राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। सांसद देवेंद्र प्रताप हमेशा जमीन से जुड़कर राजनीति करते आए हैं और संगठन में उनकी बेहतरीन तालमेल है। उनकी इसी खूबी ने उन्हें सांसद बनाया है। *आदिवासी लोगों में अच्छी पकड़*रायगढ़ और जशपुर जिले की मूल आबादी गोंड जनजाति है। काफी वर्षों तक इसी जाति के राजाओं ने यहां राज किया। आज भी रायगढ़ संसदीय क्षेत्र जिसमें जशपुर भी आता है में गोंड मतदाताओं की बहुलता है। राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह रायगढ़ राजपरिवार से हैं जो कि गोंड हैं। इस नाते उनका आज भी लोगों में अच्छी पकड़ है। उनकी बात लोग मानते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं। मृदुभाषी और शांत स्वभाव इसमें और इजाफा कर देता है। रायगढ़ संसदीय सीट के अलावे बस्तर में भी गोंड जनजाति के लोग रहते हैं। इसके साथ ही अन्य जनजातीय समुदाय में राज परिवार के लोगों की बहुत महत्ता है। वे आज भी अपने राजा और राजपरिवार के सदस्यों का सम्मान करते हैं और उनकी बात मानते हैं।इसी कारण भाजपा आलाकमान ने उन्हें प्रचार और रजवाड़ों में प्रवास के लिए कहा है। ताकि राजपरिवार भी सध जाए और वहां के मतदाता भी।*देश के विकास के लिए लोग दे रहे वोट: सांसद राजा देवेंद्र*सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री की गारंटी और प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन पर हम यह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हमने ही प्रदेश बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। 5 साल की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का हाल लोग देख चुके हैं। हार के बाद कैसे कांग्रेसी आपस में लड़ रहे हैं। वह हार नहीं पचा पा रहे और एक अच्छा विपक्ष भी नहीं बन पा रहे। 5 साल बाद जब भाजपा ने सरकार में वापसी कि तो महज 3 माह में हमनें अपने कई वादे पूरे किए। महतारी हो या किसान, बुजुर्ग हो या जवान, सेठ या फिर किसान हमनें सभी से किया वादा लगभग पूरा किया। प्रदेश में हम 5 साल के विपक्ष में रहे पर अनुशासन बना रहा। विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। हमारे यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। इसी कारण भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और आमजन भी हमारी विचारधारा और लक्ष्य से जुड़ते जा रहे हैं। तीसरी बार भी केंद्र में भाजपा को सरकार बीते दोनों बार कि तुलना में अधिक बड़ी जीत के साथ आएगी। देश के लिए हमें और भी बहुत कुछ करना है। देश के विकास के लिए लोग हमें वोट दे रहे हैं। भाजपा स्थायी और लोकतांत्रिक तरीके से देश को चला रही है। बीते 10 सालों में देश ने जितना विकास किया उतना कभी नहीं किया। एक स्थायी सरकार को बनाने में देश की जनता का सबसे बड़ा योगदान है। वह इस बार भी मोदी जी के नाम और उनके विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article विकासखंड तमनार की ग्रामीण महिलाओं ने रैली निकाल मतदान के लिए किया प्रेरित, एसडीएम मोर ने किया मतदान केंद्रों की समीक्षा, दिए विशेष दिशा-निर्देश, स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचल में किया जा रहा विभिन्न मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
Next Article अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही ,ग्राम हर्राडीह और टिभाउडीह में अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से 24 लीटर महुआ शराब जप्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026
file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?