BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : मानकी की मेहनत और बिहान योजना का सहयोग, सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : मानकी की मेहनत और बिहान योजना का सहयोग, सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर

Basant Ratre
Last updated: May 28, 2025 7:24 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
3 Min Read
SHARE

सशक्त नारी, समृद्ध गांव “स्व-सहायता समूहों से मिली नई पहचान“

महासमुंद, 28 मई 2025

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – “बिहान“ ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण योजना है।

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर उन्हें स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत मोंगरा, विकासखंड महासमुन्द की रहने वाली श्रीमती मानकी साहू इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।

अत्यंत ही कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही श्रीमती साहू के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वे जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रही थीं।“बिहान” योजना के माध्यम से वो जय मां गायत्री महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी, जहां उन्होंने समूह की गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। यह जुड़ाव उनके लिए न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी सशक्तिकरण का माध्यम बना।

समूह के माध्यम से उन्होंने वित्तीय साक्षरता, बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार “बिहान” योजना ने न केवल उनकी आजीविका को स्थिरता प्रदान की, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया।समूह की बैठक में सभी सदस्यों ने उनके हालात को समझते हुए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।

समूह से उन्हें आरएफ से 15 हजार रुपए सीआईएफ से 60 हजार और बैंक ऋण के रूप में 03 लाख रुपए दिए गए। इस आर्थिक सहायता का उपयोग करते हुए मानकी ने सेंट्रिंग प्लेट (लकड़ी) खरीदकर निर्माण कार्य में किराये पर देना प्रारंभ किया। वह 12 से 14 रुपये प्रति फीट के हिसाब से यह प्लेट किराये पर देती हैं, जो शासकीय निर्माण कार्यों एवं स्थानीय बाजारों में उपयोग होती है।

इन प्रयासों से उन्हें आवश्यकता से अधिक मासिक आय हो जाती है। जिससे बचत करते हुए वे नियमानुसार समूह को ऋण की राशि भी समय पर वापस की। आज मानकी न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर चुकी हैं, बल्कि उन्होंने अपने परिवार की जरूरतों को भी बखूबी पूरा करना शुरू कर दिया है। आज श्रीमती साहू न केवल स्वयं सफल हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

वे यह संदेश देती हैं कि “बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। “मानकी कहती है कि बिहान मेरी पहचान“ बन चुका है, इस योजना के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि आत्मविश्वास, साहस एवं सामाजिक सम्मान भी प्राप्त हुआ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : कृषि विभाग द्वारा 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान
Next Article सक्ती : सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पचायत देवगांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कवर्धा में 81 टोलियों के साथ सजेगा भव्य गोविंदा उत्सव
कवर्धा September 2, 2026
डिजिटल दौर में विकास की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, शिक्षा, कृषि और प्रशासन को आधुनिक बनाने की जरूरत
कवर्धा September 2, 2026
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत ₹2.23 करोड़ से अधिक; वाहन व मोबाइल समेत ₹2.50 करोड़ का मशरूका जब्त
कवर्धा September 2, 2026
file 00000000be008208aa40a6117998ce4c
 रायगढ़ में आसमान से राहत या आफत? मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश का अलर्ट काले बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं मेघ; निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ September 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?