BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : यातायात नियमों का अवहेलना करने पर 7 वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निलंबित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : यातायात नियमों का अवहेलना करने पर 7 वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निलंबित

Basant Ratre
Last updated: May 13, 2025 7:32 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

मोटरयान अधिनियम के तहत 1711 प्रकरणों में की

गई 6.15 लाख रूपये की चलानी कार्रवाई

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 मई 2025

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी वाहनों की गति सीमा के लिए संकेतांक बोर्ड लगाने निर्देश के दिए। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, तिराहा, मोड़ एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सुधारात्मक उपाय के लिए संबंधित विभागों को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था, धीरे चलें का संकेत बोर्ड, क्रेश बेरियर, रिफ्लेक्टिव टेप, फेसवॉल, सड़क किनारे पेड़ पर रेडियम लगाने, सड़कों के गड्ढ़े भरने, गति अवरोधक, रम्बल स्ट्रीप, रोड मार्किंग आदि के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पेण्ड्रा के दुर्गा चौक में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए पार्किंग स्थल चिंहाकित कर पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए सीएमओ पेण्ड्रा को निर्देश दिए। साथ ही मालवाहक गाड़ियों में लोगों को ढोने से होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर ने सख्ती लाने तथा अनुविभाग स्तर पर बैठक लेकर कार्रवाई करने कहा। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सुशासन तिहार में परिवहन विभाग द्वारा अब तक 200 से ज्यादा लोगों का लर्निंग लायसेंस बनाया जा चुका है। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का अवहेलना करने पर 7 आरोपी वाहन चालकों का ड्रायविंग लायसेंस निरस्त किया गया है। मोटरयान अधिनियम के तहत माह जनवरी से अप्रैल 2025 तक 1711 विभिन्न प्रकरणों में 6 लाख 15 हजार 800 रूपए की चलानी कार्रवाई की गई है।

बैठक में बताया गया कि बिना हेलमेट के 262 प्रकरणों में 1 लाख 31 हजार रूपए का जुर्माना किया गया। इसी तरह बिना सीट बेल्ट के 71 प्रकरणों में 35 हजार 500 रूपए, दो पहिया वाहन में तीन सवारी के 345 प्रकरणों में 1 लाख 3 हजार 500 रूपए, बिना लायसेंस के 33 प्रकरणों में 33 हजार रूपए, अवैधानिक पार्किंग के 115 प्रकरणों में 34 हजार 500 रूपए, प्रतिबंधित क्षेत्र (नो एन्ट्री) में वाहन प्रवेश के 19 प्रकरणों में 38 हजार रूपए, नाबालिक वाहन चालक के 2 प्रकरणों में 4 हजार रूपए, नशे की हालत में वाहन चलाने के 2 प्रकरणों में 20 हजार रूपए और अन्य 862 प्रकरणों में 2 लाख 16 हजार 300 रूपए की चलानी कार्रवाई की गई है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओेम चंदेल, एसडीएम पेण्ड्रारोड ऋचा चंद्राकर, एसडीएम मरवाही प्रफुल्ल रजक, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण नित्या ठाकुर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग, यातायात, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान मिलने पर रामशिला को कलेक्टर ने किया सम्मानित
Next Article राजनांदगांव : मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष अंतर्गत 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई प्रदान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d