BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : जन-जन तक सुशासन: छत्तीसगढ़ अंचल के दूरस्थ स्थलों पर सरकार की सीधी पहुंच.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : जन-जन तक सुशासन: छत्तीसगढ़ अंचल के दूरस्थ स्थलों पर सरकार की सीधी पहुंच.

Basant Ratre
Last updated: May 9, 2025 2:46 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
2 Min Read
1746777924 0625d09423890c9967c0
SHARE

महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी पहुंची समाधान शिविरग्रामीणों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभरायपुर, 09 मई 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन शासन की जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुँचाने की एक अभिनव पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत सुकमा जिले के आदिवासी बहुल जीरमपाल कलस्टर ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार खुद आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। यह आप सभी के सहयोग और सहभागिता से ही संभव है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।इस समाधान शिविर में ग्राम पंचायत जीरमपाल, गादीरास, मूरतोंडा, नागारास, सोनाकुकनार और रामपुरम के ग्रामीणों द्वारा दिए गए लगभग 980 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अन्न प्रासन्न और गोद भराई जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्रामीण अंचलों में महिला और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा।शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, श्रीमती गीता कवासी, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष ईड़ो, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे व श्री दिलीप पेद्दी तथा प्रशासनिक अमले से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, एसडीएम सुश्री मधु तेता, तहसीलदार श्री अनिल ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1746781204 a7e8684ae3fc650d5455 रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य भेंट
Next Article रायपुर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?