BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरीबी को हराकर सपनों की उड़ान: टॉपर्स रोनित चौहान की कहानी बनी प्रेरणा का स्रोत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरीबी को हराकर सपनों की उड़ान: टॉपर्स रोनित चौहान की कहानी बनी प्रेरणा का स्रोत

Basant Ratre
Last updated: May 8, 2025 3:16 pm
Basant Ratre 145 Views
Share
4 Min Read
IMG 20250508 WA0018
SHARE

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के छात्रों ने बढ़ाया गौरव

भविष्य में रोनित चौहान बनना है कलेक्टर

रायगढ़।शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय बल्कि अपने माता-पिता और गुरुओं का नाम रोशन किया है। इनमें विशेष रूप से टॉपर्स छात्र रोनित चौहान का नाम सभी के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है।रोनित चौहान, एक बेहद साधारण और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।

IMG 20250508 WA0017

उनके पिता ओमप्रकाश चौहान गाँव के कोटवार हैं और माता श्रीमती रेणु चौहान एक गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद इस परिवार ने कभी अपने बेटे के सपनों के आड़े कोई कमी नहीं आने दी। रोनित की सफलता में उसके परिवार का त्याग और प्रेम झलकता है, विशेष रूप से उनकी दादी श्रीमती नानकन चौहान का स्नेह औरआशीर्वाद, जिन्होंने रोनित को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रोनित अपनी दादी से बेहद प्रेम करता है और उनकी ममता को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानता है।

IMG 20250508 WA0018

इस सफलता के अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ समाज को नई दिशा देती हैं।वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं दीं और रोनित से विशेष बातचीत कर उसके आईएएस बनने के लक्ष्य की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

IMG 20250508 WA0016

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव, सहायक संचालक शिक्षा तरशिला एक्का, डीएमसी नरेंद्र चौधरी और एपीसी भुवनेश्वर पटेल ने विद्यार्थियों को मिठाई, पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.सी. नवनीत ने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को इस सफलता का सहभागी बताया और रोनित सहित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

IMG 20250508 WA0019

अंग्रेजी माध्यम के नोडल व्याख्याता श्री वीर सिंह ने कहा कि रोनित की सफलता माता-पिता और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने असफल छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अवसर बार-बार मिलते हैं, हार मानना विकल्प नहीं है।सभी छात्रों को जीवन के कौशल पर ध्यान देने की सलाह दी और कहा, “यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है। जैसे क्रिकेट में एक बॉल मिस होने से मैच खत्म नहीं होता, वैसे ही जिंदगी में भी अवसर बार-बार आते हैं। धैर्य रखें, अगली बॉल पर छक्का जरूर लगेगा।”अंग्रेजी माध्यम प्रभारी श्रीमती शांति मिश्रा ने रोनित की मेहनत, अनुशासन और आज्ञाकारिता की सराहना की। और उसकी सफलता का पूरा शरीर सभी शिक्षकों को दिया।रोनित चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी और गुरुजनों को दिया और कहा कि वह आगे गणित विषय के साथ अध्ययन जारी रखकर आईएएस अधिकारी बनने का संकल्प लेकर मेहनत करता रहेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article collage 5 1 1746630770625 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर रचा इतिहास..रोनित चौहान ने बनाई टॉप 10 में अपनी जगह
Next Article 1746695940 3f9556abb272661971fa रायपुर : बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026
IMG 20260824 204950
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर ..
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?