BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Basant Ratre
Last updated: May 6, 2025 3:24 pm
Basant Ratre 125 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देशलंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देशकोरिया 06 मई 2025जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने की।कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार व जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्परता से कार्य करें। कलेक्टर ने बैठक में विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों के शीघ्र समाधान और पारदर्शिता से जनता को समाधान शिविरों में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मांग और शिकायतों से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन अब यह आवश्यक है कि समाधान शिविरों में आम जनता के समक्ष इन कार्यवाहियों की जानकारी भी पूरी पारदर्शिता के साथ दी जाए। उन्होंने सभी विभागों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी शिविर स्थलों पर आमजन को देने को कहा, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।बैठक में बैकुण्ठपुर व सोनहत के एसडीएम और संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे राजस्व पखवाड़ा और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।उन्होंने पटवारी, ग्राम विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षकों की कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा, स्कूल शिक्षा, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पेयजल व्यवस्था, विधुत कनेक्शन, विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व राशन कार्ड आदि से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा गया।बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, श्री डी.डी. मंडावी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : ’विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के अवसर पर रक्तदान शिविर और विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?