BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बालोद : सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बालोद : सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: May 3, 2025 5:17 pm
Basant Ratre 113 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जिले में 05 मई से शुरू हो रहे समाधान शिविर की तैयारियों की ली जानकारीबालोद, 03 मई 2025सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आमजनों से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने राजस्व, कृषि, शिक्षा, जलसंसाधन, पीएचई, नगरीय निकाय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने आगामी 05 मई से शुरू होने वाले समाधान शिविरों की तैयारियों पर भी चर्चा की। कलेक्टर ने इन शिविरों को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन-प्रशासन के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को उनकी शिकायतों और मांगों के समाधान के लिए एक सुलभ मंच मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि समाधान शिविरों में बैठक, छाया, बिजली, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएं। उन्होंने शिविर मंे आधार पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य शिविर लगाने, एम्बुलेंस की व्यवस्था करने सहित पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित एसडीएम और जनपद पंचायतों के सीईओ से कहा कि वे शिविर स्थल की जानकारी जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बालोद : बालोद विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल मैदान लाटाबोड़ में 05 मई को किया जाएगा ’समाधान शिविर’ का आयोजन
Next Article 1746270861 5e069fefd697bbf43f3a बालोद : सुशासन तिहार में बुजुर्ग तेजराम को मिला छड़ी का सहारा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?