BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गुरुग्राम में हुआ सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर, विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित 90 कंपनियों ने लिया भाग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गुरुग्राम में हुआ सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर, विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित 90 कंपनियों ने लिया भाग

Basant Ratre
Last updated: April 23, 2025 6:43 pm
Basant Ratre 81 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250423 WA0026
SHARE

गुरुग्राम : 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम के प्रांगण में मेगा जॉब फेयर-2025 का आयोजन में विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित 90 कंपनियों ने भाग लिया। वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मेगा जॉब फेयर 2025 गुरुग्राम में सफलतापूर्वक आयोजित होने वाला सबसे बड़ा जॉब फेयर था जिसमें युवाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

करीब 5000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 3200 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा शार्टलिस्ट किया गया ।मेगा जॉब फेयर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कम्पनियों जैसे एक्सेंचर (हायरिंग पार्टनर आउटवर्क्स), कॉग्निजेंट (हायरिंग पार्टनर टीमलीज),एनएस3 टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, योकोहामा, पेटीएम, कृष्णा मारुति, 3आई इन्फोटेक, क्वेस कॉर्प, रेनोविजन ऑटोमेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धि इन्फोनेट, वीजीआईसी ग्लोबल डॉट कॉम, पुखराज हेल्थ केयर, इंटरफेस माइक्रोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, विप्रो (हायरिंग पार्टनर आउटवर्क्स), डिजाइन लाइन कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, मोरलिंग ग्लो सहित 90 कंपनियों ने करीब पांच हजार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।

IMG 20250423 WA0027

मेगा जॉब फेयर में दिल्ली एनसीआर के शहर जैसे नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत व पलवल इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, हिमाचल व यूपी से आए सैकड़ों नौकरी के इच्छुक विधार्थियों ने भाग लिया ।

मेगा जॉब फेयर में कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में, मैकेनिकल के क्षेत्र में, फाइनेंस के क्षेत्र में, रियल एस्टेट के क्षेत्र में, एचआर के क्षेत्र में और बैंकिंग के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित कंपनियां ने बी.टेक (सभी ब्रांच), बी.सी.ए, बी.बी.ए, एम. टेक, एमसीए, एमबीए और पॉलिटेक्निक के छात्रों को शार्टलिस्ट किया । वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां से पास होने वाले सभी विधार्थियों को अच्छे पैकेज से प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट मिले ।

हम इस तरह के मेगा जॉब फेयर का आयोजन करवाते है जिसमे बहुत से विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है । वर्ल्ड कॉलेज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यरत है । मैनेजिंग ट्रस्टी श्री कुंवर निशांत सिंह ने श्रद्धा चौऋषिया, असिस्टेंट डाइरेक्टर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट को मेगा जॉब फेयर-2025 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : सुशासन तिहार में प्राथमिकता के साथ आवेदनों का करें निराकरण : कलेक्टर
Next Article “देश-विदेश की 5 बड़ी खबरें: आतंक, कार्रवाई, कोचिंग पर छापा और खेल में धमकी”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1777513841887
🎯रायगढ़ के छात्रों का जलवा: बोर्ड रिज़ल्ट में लहराया परचम, प्रदेश टॉप-10 में 8 होनहार शामिल
Blog April 30, 2026
5 5
💥👉डिजिटल राहत की रफ्तार: रायगढ़ में आरबीसी ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, अब आपदा पीड़ितों को मिलेगा तुरंत सहारा
Blog April 28, 2026
motion photo 6968415454096682750
💥👉पोतरा में सजी खुशियों की महफ़िल: भुनेश्वरी नेताम के विवाह में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी
Blog April 28, 2026
spiral null 1777380967975
💥👉एटीएम से कैश नहीं, पुलिस ने निकाला ‘क्राइम का करंट’ — गैस कटर लेकर आया शातिर, पर पेट्रोलिंग ने कर दी प्लान की कटिंग!”
Blog April 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?