BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में दोहरी हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार कर किए अहम सबूत जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में दोहरी हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार कर किए अहम सबूत जप्त

Basant Ratre
Last updated: April 17, 2025 1:12 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
IMG 20250417 WA0013
SHARE

17 अप्रैल, रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में हुई मां-बेटी की हत्या को लेकर पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ० संजीव शुक्ला, आईजीपी बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा एसपी रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल को घटना के शीघ्र पटाक्षेप के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे, पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को मात्र 48 घंटों में सुलझाकर सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना के बाद से पुलिस की मुस्तैदी और तेज कार्रवाई ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से जोड़कर अदालत के लिए मजबूत सबूत भी जुटा लिए हैं।

IMG 20250417 WA0015

यह सफलता वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और थाना स्टाफ की सतत मेहनत का परिणाम है।

दिनांक 15 अप्रैल 2025 को पुसौर के संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान के मलबे में पड़ोस की महिला उर्मिला संवरा (50 वर्ष) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 वर्ष) का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एसएपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुसौर, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० संजीव शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। जांच को कई टीमों में बांटते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं पर तेजी से काम शुरू किया गया।

घटना के संबंध में थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और संदेह की कड़ी मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ (20 वर्ष) तक पहुंची। पूछताछ में शुभम ने न केवल अपना अपराध स्वीकारा बल्कि हत्या की पूरी योजना और क्रियान्वयन का चौंकाने वाला विवरण भी दिया।

आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था जिससे शुभम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ घर से निकला, छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सोती हुई पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव में जागी मां उर्मिला पर लकड़ी का खुरा और क्रिकेट के बैट से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को निर्माणाधीन मकान में ईंट से ढंककर छिपा दिया और कमरे, सीढ़ी पर लगे खून को पानी से साफ कर खुद जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया।

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त खुरा, बैट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं। *आरोपी शुभम सेठ पिता चंद्रकेतु सेठ, 20 साल निवासी बिरसामुंडा चौक, मुडीताल, पुसौर* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की यह त्वरित और ठोस कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आई है। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला और डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई मनमोहन बैरागी, ऐनु देवांगन, उमाशंकर विश्वाल, उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, सतीश पाठक, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी, रविन्द्र गुप्ता, प्रताप बेहरा, विक्रम सिंह, विकास प्रधान तथा थाना पुसौर आरक्षक धनुर्जय बेहरा, दिनेश गोंड, अनूप साव, ठंडाराम गुप्ता, खिरोड़ भोय तारीक अनवर, दिलीप सिदार, कीर्तन यादव, ओशनिक विश्वाल, विजय कुशवाहा, राजकुमार उरांव एवं अन्य स्टाफ ने इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर पुलिस की कार्यकुशलता का परिचय दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250416 WA0050 1 हिमालय वुड बैज रेनूवेशन सेमिनार रायगढ़ में आयोजित @स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना सिखाता है-तोखन साहू (सांसद बिलासपुर)
Next Article 1744876454 8b12407cb93b13e4363f रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में दिए निर्देश.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026
IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d