BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोतरा स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोतरा स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Basant Ratre
Last updated: February 17, 2024 7:15 pm
Basant Ratre 426 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20240217 WA0025

आज दिनांक 17 फरवरी 2024 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यमिक विद्यालय कोतरा के हिंदी माध्यम के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने कक्षा 12वीं के छात्रों को विदाई दी। 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को मनोरंजन के उद्देश्य से बहुत सारे खेल खिलाए गए । कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने भी अपने स्कूली जीवन का अनुभव साझा किया। विदाई समारोह के अवसर पर कक्षा 12वीं के कक्षा अध्यापक आंसू खूंटे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में बहुत सारे संघर्ष आएंगे आप सभी को अपनी रणनीति बनाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना है लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना बहुत जरूरी होती है तो आप सभी विद्यार्थी पहले से अपनी योजना बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। वरिष्ठ व्याख्याता एस आर गुप्ता ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में एक अच्छा इंसान बनना है। अपने आप को कमजोर नहीं समझना है आत्मविश्वास और हौसलों के साथ हमेशा आगे बढ़ते रहना है। वरिष्ठ व्याख्याता विमला भगत ने वार्षिक परीक्षा में अच्छे से तैयारी करने के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। व्याख्याता श्यामा पटेल ने 12 वी के विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आपको हर चुनौतियों से लड़ना है। आपका स्कूली जीवन समाप्त हो रहा है।, जीवन के हर मोड़ कठिनाइयां आ सकती हैं ।निराश नहीं होना है,अपने आत्मविश्वास से हमेशा आगे बढ़ते रहना है। विद्यालय के प्राचार्य जे एल नायक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा दसवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को टॉप टेन में आने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता वीर सिंह ने 12वीं के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेरी यह सलाह है कि, इस स्कूल की दहलीज पर खड़े होकर पीछे की ओर मुड़कर मत देखना। आगे की ओर देखते हुए और आगे बढ़ते हुए संसार को देखना, हमारी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं। मेरे बच्चों संसार को आप जैसे अधिक बुद्धिमान युवाओं की आवश्यकता है। सफलता आपके रास्ते में होगी। बस अपने दिमाग में यही रखना कि, आप अपने सभी कार्यों में सही हो और यह भी मत भूलना कि, सच की हमेशा जीत होती है। दूसरों को खुश करने की अपनी शक्ति का प्रयोग सभी को खुश करने में करना न कि दुखी करने में। किसी भी बुरी स्थिति में कभी भी आत्मसमर्पण मत करना और खुद में विश्वास रखना। सदैव अनुशासन का पालन करना क्योंकि अनुशासन ही मनुष्य को महान बनाता है अपने चरित्र पर कभी आंच मत आने देना ।जाओ और अपना नाम, धन, प्रसिद्धि कमाओ आपके माता पिता ने जो सपना देखा है उसे पूरी शिद्दत से पूरा करो और हमारे पास अपनी सफलता की कहानी सुनाने के लिए जरूर आना वही हमारी गुरु दक्षिणा होगी। वरिष्ठ व्याख्याता आर सी नवनीत विद्यार्थियों को गलत काम से बचने के लिए प्रेरित किया नकारात्मकता से दूर रहें भय मुक्त होकर बोर्ड परीक्षा दें।एवम् वरिष्ठ व्याख्याता विजय कुमार प्रधान ने संस्कृत में सर्वे भवंतु सुखना से अपनी बात शुरू करते हुए विद्यार्थियों जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा ग्यारहवीं की कक्षा अध्यापक माधुरी नायक, एवं कक्षा ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों तथा सभी स्टॉफ का योगदान सराहनी रहा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article ग्राम पंचायत मल्दा में स्टेट बैंक द्वारा आयोजित बृहद स्व सहायता समूह शिविर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल हुए शामिल
Next Article 15 दिन के भीतर बिलाईगढ़ पुलिस की दूसरीबड़ी कार्रवाई*▪️पशु तस्करो से 40 मवेशी जप्त 4 आरोपी गिरफ्तार *▪️ट्रक मे भरकर कर रहे थे तस्करी आरोपी ले जा रहे थे झारखण्ड के बूचड़ खाने
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 000000009d58720ba4a97fbf7dbd281d
💥👉⚡छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट: आंधी-तूफान और बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा
Blog May 28, 2026
HJVO4DcbgAAFQEQ
💥👉बारनवापारा के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘जायंट मालाबार स्क्विरल’, छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के लिए बड़ी खुशखबरी ⚡🌳देवपुर जंगल में करीब 3 फीट लंबी विशाल गिलहरी की मौजूदगी ने बढ़ाई वन्यजीव प्रेमियों की उत्सुकता
Blog May 28, 2026
IMG 20260528 WA0006
💥👉सत्ता की हनक या दफ्तरशाही का घमंड? सरगुजा में ‘खादी’ और ‘अधिकारी’ के बीच हाई-वोल्टेज दंगल!… FIR दर्ज…
Blog May 28, 2026
IMG 20260528 104510
💥👉राजस्व अधिकारियों पर हमले के विरोध में उबाल, छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी⚡राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय की मांग को लेकर संघ हुआ मुखर, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Blog May 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?