BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, नशीली इंजेक्शन प्रतिबंधित कैप्सूल सिरप बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ स्थानीय डीलर, उड़ीसा के मेडिकल स्टोर का संचालक समेत नशे की सामाग्री खरीदी-बिक्री करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित दावों का जखीरा बरामद आरोपियों से करीब ₹14.75 लाख की नशीली दवाएं और ₹1,20,000 रुपए का 6 किलो गांजा जप्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, नशीली इंजेक्शन प्रतिबंधित कैप्सूल सिरप बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ स्थानीय डीलर, उड़ीसा के मेडिकल स्टोर का संचालक समेत नशे की सामाग्री खरीदी-बिक्री करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित दावों का जखीरा बरामद आरोपियों से करीब ₹14.75 लाख की नशीली दवाएं और ₹1,20,000 रुपए का 6 किलो गांजा जप्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही

Basant Ratre
Last updated: February 16, 2024 5:11 pm
Basant Ratre 345 Views
Share
7 Min Read
SHARE
IMG 20240216 WA0026

थाना कोतवाली मामले में गिरफ्तार आरोपी–

(1) घासी राम सिदार पिता ननकी राम सिदार उम्र 54 वर्ष निवासी धांगरडिपा शीतला मंदिर के पास थाना कोतवाली (स्थानीय डीलर)
(2) सुरेश वर्मा पिता महतु वर्मा उम्र 25 साल निवासी कयाघाट मुक्तिधाम के सामने थाना जूटमिल (बेचने वाला )
(3) दिलीप सिंह राजपूत पिता पितांबर सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी जूटमिल बाजीनपाली महरापारा थाना जूट मिल (बेचने वाला )
जप्ती– नशीली दवा ब्युट्रम एम्युिंल- 435 नग, नशीली दवा एस.पी. ट्रेमाडोल -416 नग, कुल कीमत- 1,27,650 रूपये ।

थाना जूटमिल मामले में गिरफ्तार आरोपी–

IMG 20240216 WA0027

1- राजकुमार खटर्जी उर्फ पिन्टु पिता मकुन्द खटर्जी उम्र 30 वर्ष साकिन कबीर चौक खटर्जी गली थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (बेचने वाला )
2- पदम लोचन मेहर पिता मधुसूदन मेहर 48 साल निवासी कनकपुर थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा (ओडिसा) (मेडिकल संचालक )
3- चंद्रशेखर मेहर पिता मधुसूदन मेहर 52 साल निवासी कनकपुर थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा (ओडिसा)(मेडिकल संचालक का भाई)
जप्ती– नशीली दवा एस.पी. ट्रेमाडोल -2321 नग, नशीली ब्युट्रम एम्युगुल – 1620 नग, नशीली दवा एलप्रेक्स – 3750 नग, नशली दवा नाईट्राजेपाम-1300 नग, कुल बाजार मूल्य 13 लाख 48 हजार 650 रूपये ।
गांजा 6 किलो, कुल बाजार कीमत -1,20,000 रूपये

 *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रायगढ़ शहर में प्रतिबंध नशीली दवाएं टैबलेट सिरप एवं नशीली इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस ने स्थानीय डीलर तथा इनके सप्लाई चैन पर कार्यवाही करते हुए ओडिशा के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कार्यवाही कर अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाएं बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन पर्ची देख बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से जप्त नशीली दवाएं जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है ।

केस नं0 -1
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल को शहर में नवयुवकों को आसानी से प्रतिबंधित दवाएं बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन पर्ची के उपलब्ध होने की जानकारी मिल रही थी जिसे नवयुवक नशे के रूप में उपयोग कर रहे थे जिस पर कार्यवाही के निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया । इसी क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र का रामकुमार खटर्जी अपने किराना दुकान में प्रतिबंधित दवाएं बिक्री कर रहा है सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस द्वारा संदेही के किराना दुकान पर दबिश दिया गया जहां । आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग कंपनियां प्रतिबंध दर्द निवारक कैप्सूल 305 नाग कैप्सूल कीमती 2803 रुपए का जप्ती किया गया । आरोपी पर थाना जूटमिल में 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही का कर आरोपी से उसके लिंक के संबंध में पूछताछ किया गया जिसे पूछताछ में कनकतुरा थाना रेंगली जिला झारसुगुड़ा के मधुसूदन मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बिना डॉक्टर पर्ची के खरीद कर लाना और रायगढ़ शहर में बिक्री करना बताया । एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली, जूटमिल और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कनकपुरा मधुसूदन मेडिकल स्टोर में दबिश दी इसके संचालक पदम लोचन मेहर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने भाई के साथ मादक पदार्थ गांजा, नशीले टैबलेट और इंजेक्शन की बिक्री करना बताया । पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी साझा कर विधिवत ड्रग्स विभाग को सूचना देकर संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्यवाही की गई आरोपियों से 6KG गांजा, भारी मात्रा में नशली दवाएं, इंजेक्शन, सिरप की जप्ती कार्यवाही की गई । आरोपी पदम लोचन और उसके भाई चंद्रशेखर को थाना जूटमिल के अपराध में संयुक्त आरोपी बनाया गया है।

केस नं0 -2

       इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को उनके लगाए मुखबीर से सूख्ना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास सुरेश वर्मा नाम का व्यक्ति नशीली टैबलेट बेच रहा है । तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर ताबीज देकर सुरेश वर्मा को हिरासत में लिया गया । सुरेश शर्मा के कब्जे से पुलिस को 128 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल कीमत 8726 रुपए और बिक्री रकम ₹300 बरामद किया गया । आरोपी सुरेश वर्मा से नशीली दवाओं के संबंध में पूछताछ करने पर सुरेश वर्मा ने घासीराम सिदार निवासी धांगरडिपा शीतला मंदिर के पास से नशीली दवाएं खरीद कर लाना और बेचना बताया और ₹20000 एडवांस में देना बताया । सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घासी राम सिदार के घर दबिश दिया गया । जहां मौके पर दिलीप सिंह राजपूत पहले से नशीली दवाएं खरीदने खड़ा मिला । पुलिस टीम द्वारा विधिवत स्टाफ की तलाशी देकर संदेही घासीराम सिदार की तलाशी ली गई जिसके पास से 130 नग एम्पुल नशीली इंजेक्शन कीमती 7760 रुपए और बिक्री रकम करीब ₹5000 बरामद हुआ । वहीं आरोपी दिलीप सिंह राजपूत के कब्जे से पुलिस ने नशीली इंजेक्शन 260 नग कीमत  15516 रुपए तथा नगदी रकम ₹8000 जप्त किया गया है । तीनों आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 21(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।  आरोपियों से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी है, इस ओर भी कोतवाली पुलिस जांच कार्यवाही कर रही है । 

   एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा पुलिस टीम को क्षेत्र में इसी प्रकार अन्य मादक पदार्थ विक्रय करने वालों पर निगाह रखकर कार्यवाही का निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने पर्यवेक्षण में कराने के निर्देश दिइये गये हैं । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर  पुलिस टीम के नेतृत्वकर्ता नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन में  एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, थाना प्रभारी  जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक संजय नाग, एएसआई चंदन नेताम, गौतम सिंह ठाकुर, भागीरथी चौधरी प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, जगदीश नायक, रामनाथ बनर्जी, हेमंत पात्रे, आरक्षक जगमोहन ओग्रे,उत्तम  सारथी, मनोज पटनायक, विनोद शर्मा, संदीप भगत, बंशीलाल रात्रे, विकास सिंह, साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र जाटवर तथा महिला आरक्षक आशा सिदार, प्रतीक्षा मिंज की अहम भूमिका रही है ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सीमांकन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलअभिलेख शुद्धता में लाएं तेजी, कलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देशकलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक
Next Article भटली धाम से निशान ले के बाबा श्याम के प्रेमी आज घरघोड़ा पहुँचे श्री श्याम सरकार सेवा संघ के घरघोड़ा के श्याम दीवानो ने धूमधाम से किया स्वागत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पोतरा सरपंच प्रतिनिधि युवा नेता राजेंद्र सिदार को राजपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में मिली नई जिम्मेदारी,युवाओं में हर्ष का माहौल
Blog February 24, 2026
IMG 20260224 WA0014
छत्तीसगढ़ का बजट भाजपा सरकार द्वारा अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : भावना बोहरा
Blog February 24, 2026
रायपुर : सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
Blog February 24, 2026
परमजीत सिंह भाटिया बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
Blog February 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?