BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सीमांकन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलअभिलेख शुद्धता में लाएं तेजी, कलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देशकलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सीमांकन प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलअभिलेख शुद्धता में लाएं तेजी, कलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देशकलेक्टर श्री गोयल ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: February 16, 2024 4:37 pm
Basant Ratre 356 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1 20
3 15
2 17

रायगढ़, 16 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के काम-काज की मासिक प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने सीमांकन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन का काम सभी राजस्व अधिकारी प्राथमिकता से करें। नामांकन के जो आवेदन आते हैं उसे दर्ज कर उसका समय-सीमा के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री गोयल ने अभिलेख शुद्धता रिपोर्ट की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षक भू- अभिलेख को रोस्टर बना कर सभी तहसीलों में जाकर अभिलेख शुद्धता की समीक्षा करने के निर्देश दिए, जिससे कार्य में प्रगति दिखे। उन्होंने अगले माह तक सभी तहसीलों में आधार प्रविष्ठि और किसान किताब की प्रविष्टि अपडेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने खसरों और खातों के डिजिटल सत्यापन के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी द्वारा डिजिटल सत्यापन की समीक्षा कर इस कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में अविवादित और विवादित नामातंरण के समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के बाहर प्रकरण लंबित रहे यह अच्छी स्थिति नही है। कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रकरणों को तय समय-सीमा के भीतर निराकृत करें। उन्होंने अविवादित और विवादित खाता विभाजन के मासिक प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने भू-भाटक वसूली में वृद्धि की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिमाह होने वाली वसूली के बारे में तहसीलवार जानकारी ली। उन्होंने सभी तहसीलदार से कहा कि वसूली के आंकड़ों की जानकारी का जिले स्तर से मिलान कर भू-भाटक वसूली में प्रगति लाएं। ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरणों के संबंध में भी उन्होंने तहसीलवार जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने डायवर्सन प्रकरणों के संबध में पूरी गंभीरता से मौका मुआयना करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारी सुनिश्चित करें कि रिहायशी इलाकों में विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण न हो। शाला प्रवेशी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने विभाग से प्राप्त लक्ष्यों के विरूद्ध जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तहसीलवार समीक्षा के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, ज्वाईंट कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, ज्वाईंट कलेक्टर श्री बी.के.धु्रव, ज्वाईंट कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में समय सीमा का रखें ध्यानआरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण में समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश कलेक्टर श्री गोयल ने दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण प्राप्त होने के पश्चात निर्धारित अवधि में सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही पूर्ण कर प्रकरण को जिला कार्यालय भेजें। जिससे उसका उचित निराकरण हो सके

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, दो घरों को तोड़ा, फसलों को भी रौंदा
Next Article रायगढ़ पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, नशीली इंजेक्शन प्रतिबंधित कैप्सूल सिरप बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ स्थानीय डीलर, उड़ीसा के मेडिकल स्टोर का संचालक समेत नशे की सामाग्री खरीदी-बिक्री करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में प्रतिबंधित दावों का जखीरा बरामद आरोपियों से करीब ₹14.75 लाख की नशीली दवाएं और ₹1,20,000 रुपए का 6 किलो गांजा जप्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कवर्धा में 81 टोलियों के साथ सजेगा भव्य गोविंदा उत्सव
कवर्धा September 2, 2026
डिजिटल दौर में विकास की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, शिक्षा, कृषि और प्रशासन को आधुनिक बनाने की जरूरत
कवर्धा September 2, 2026
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत ₹2.23 करोड़ से अधिक; वाहन व मोबाइल समेत ₹2.50 करोड़ का मशरूका जब्त
कवर्धा September 2, 2026
file 00000000be008208aa40a6117998ce4c
 रायगढ़ में आसमान से राहत या आफत? मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश का अलर्ट काले बादलों ने डाला डेरा, गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं मेघ; निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ September 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?