BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : पहाड़ी कोरवा बिटिया अंजली के लिए वरदान बन गयी चिरायु योजना.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : पहाड़ी कोरवा बिटिया अंजली के लिए वरदान बन गयी चिरायु योजना.

Basant Ratre
Last updated: March 22, 2025 6:41 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1742649492 2e7d109c99ff35d8d1eb
SHARE

रायपुर, 22 मार्च 2025छत्तीसगढ़ के सघन जंगलों के बीच बसा जशपुर जिले का एक छोटा सा गाँव सोनक्यारी। हरे-भरे पहाड़ों की गोद में बसा यह गाँव अपने आप में सादगी और संघर्ष की कहानी समेटे हुए है। यहीं की एक छोटी-सी कुटिया में नान्हू राम का परिवार रहता है। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर करने वाले नान्हू राम और उनकी पत्नी के जीवन का सबसे बड़ा सुख है उनकी बिटिया अंजली। तीन भाइयों के बीच अकेली बहन होने के कारण घर में सबसे ज्यादा लाड़-प्यार उसे ही मिलता था।लेकिन किसे पता था कि मासूम अंजली के खिलखिलाते चेहरे के पीछे एक गहरी समस्या छिपी है। बचपन से ही वह दूसरों बच्चों की तरह दौड़ नहीं पाती थी। थोड़ा सा भी चलने या खेलने पर उसकी सांस फूलने लगती। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी। कभी-कभी तो ऐसा लगता जैसे वह बेहोश हो जाएगी। माता-पिता इसके लिए चिंतित थे, लेकिन गरीबी के कारण वे कुछ कर नहीं पा रहे थे।आखिरकार, एक दिन हिम्मत जुटाकर नान्हू राम ने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को दिखाया। वहाँ डॉक्टरों ने सलाह दी कि अंजली को जिला अस्पताल ले जाना होगा। इस बीच, अस्पताल में चिरायु योजना के दल ने अंजली की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि अंजली के दिल में छेद है और इसे जल्द से जल्द ठीक करना जरूरी है, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है।यह सुनते ही नान्हू राम और उनकी पत्नी की आँखों के आगे अंधेरा छा गया। इतना बड़ा ऑपरेशन…! कहाँ से लाएंगे पैसे? यह सोचकर नान्हू की आँखों में आँसू आ गए। लेकिन तभी डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। चिरायु योजना के तहत अंजली का इलाज पूरी तरह निःशुल्क होगा, यहाँ तक कि अस्पताल तक आने-जाने और रुकने का खर्च भी सरकार उठाएगी। यह सुनकर नान्हू राम को पहली बार उम्मीद की किरण नजर आई।कुछ ही दिनों में चिरायु योजना के अधिकारी अंजली और उसके माता-पिता को रायपुर के एक बड़े निजी अस्पताल लेकर पहुँचे। यहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अंजली की सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी। ऑपरेशन के दौरान नान्हू राम और उनकी पत्नी की धड़कनें भी थमी हुई थीं। वे हर पल भगवान से अपनी बेटी की सलामती की दुआ माँग रहे थे। घंटों के लंबे इंतजार के बाद, डॉक्टर बाहर आए और मुस्कुराते हुए कहा ऑपरेशन सफल रहा, अब आपकी बेटी बिल्कुल ठीक हो जाएगी ! यह सुनकर नान्हू राम की आँखों से आँसू छलक पड़े, लेकिन इस बार ये आँसू डर के नहीं, खुशी के थे।कुछ ही दिनों में अंजली स्वस्थ होकर घर लौट आई। जो बच्ची पहले ठीक से चल भी नहीं पाती थी, अब खुशी-खुशी आंगन में खेल रही थी। उसकी हंसी पूरे घर में गूंज रही थी। नान्हू राम ने हाथ जोड़कर कहा हमारी बेटी को नई जिंदगी देने के लिए हम चिरायु योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का दिल से धन्यवाद करते हैं। यह योजना हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : ईआरओ, डीईओ, सीईओ स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ जमीनी स्तर की बैठकें जारी
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : छात्रावास की बच्ची के बुलाने पर कलेक्टर ने छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंची
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d