BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : सी-मार्ट के उत्पादों की ब्रॉडिंग-मार्केटिंग पर जोर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : सी-मार्ट के उत्पादों की ब्रॉडिंग-मार्केटिंग पर जोर.

Basant Ratre
Last updated: March 10, 2025 7:17 pm
Basant Ratre 116 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया हाईवे सी-मार्ट का अवलोकन,महिला समूह से ली जानकारी, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देशधमतरी 10 मार्च 2025धमतरी जिले में संचालित सी-मार्ट स्टोरों में उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रॉंडिंग और मार्केटिंग में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। इससे सी-मार्ट संचालित करने वाले महिला स्व सहायता समूहों के साथ-साथ स्थानीय उत्पाद बनाने वाले लोगों को भी आगे चलकर अच्छा फायदा हो सकेगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाईवे सी-मार्ट का आकस्मिक अवलोकन किया। उन्होंने सी-मार्ट को संचालित करने वाली महिलाओं से चर्चा की और उनसे सी-मार्ट संचालन की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने सी-मार्ट में उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और उत्पादों को बनाने से लेकर सी-मार्ट तक लाने तक में होने वाले खर्चे और लागत के बारे में भी पूछा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस सी-मार्ट को आधुनिक तरीके से संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले के सभी सी-मार्टों में मिलने वाले उत्पादों की पैकेजिंग आकर्षक तरीके से करने और उनकी ब्रॉडिंग-प्रचार-प्रसार आदि करने पर भी जोर दिया।कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर बुनकरों, शिल्पियों, कुम्हारों, महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मार्केंटिंग पर भी जोर देते हुए इनके बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ उत्पादों के उपयोग और उनसे होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को बताने के निर्देश दिए। सी-मार्ट में प्राकृतिक रूप से वनांचलों के उत्पादों के साथ-साथ मिलेट्स, कोदो-कुटकी, रागी, सांवा आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों को जानकारी देने और लोगों की आवाजाही बढाने़ के लिए सी-मार्ट को दूर से ही प्रदर्शित कर सकने वाले साईन बोर्ड लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741612479 08f90edb45d10b9e02fe सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित.
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : महिला कृषक उद्यमियों का किया गया सम्मान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?