BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण 21 से 25 मार्च तक राशन वितरण बंद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण 21 से 25 मार्च तक राशन वितरण बंद

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2026 12:03 am
Basant Ratre 56 Views
Share
2 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2026

जिले की सभी उचित मूल्य की राशन दुकानों में 21 से 25 मार्च 2026 तक चावल, शक्कर सहित किसी भी प्रकार का राशन सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा।

खाद्य संचालनालय द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट तथा नए वित्तीय वर्ष की तैयारी के कारण इस अवधि में राशन वितरण व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए राज्यभर के राशन स्टॉक का अपडेट किया जा रहा है।

इसी प्रक्रिया के तहत सर्वर भी बंद रहेगा, जिसके कारण राशन दुकानों के माध्यम से सामग्री वितरण संभव नहीं होगा। इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक द्वारा सभी राशन दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं को इस संबंध में पहले से जानकारी दें।

साथ ही जरूरतमंद हितग्राहियों को सलाह दी गई है कि वे 21 मार्च से पहले अपना राशन प्राप्त कर लें।

विभागीय निर्देशों के अनुसार अधिकांश राशन दुकानों में इस अवधि के दौरान कार्य प्रभावित रहेगा। कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के बाहर सूचना चस्पा कर दी है तथा मोबाइल स्टेटस के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है।

फिलहाल इन पांच दिनों के लिए विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। 26 मार्च 2026 से राशन वितरण पूर्व की भांति नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बिलासपुर : तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
Next Article रायपुर : संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री श्री साय
Blog March 19, 2026
रायपुर : राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन
Blog March 19, 2026
रायपुर : संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल
Blog March 19, 2026
बिलासपुर : तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
Blog March 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?