नारायणपुर, 16 मार्च 2026
जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन का एक बार फिर संवेदनशील एवं जनहितैषी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है।
ग्राम बिंजली के प्राथमिक विद्यालय से कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल तक जाने वाली वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो गया है।
जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिंजली में पिछले 3दृ4 वर्षों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। सड़क अधूरी होने के कारण ग्रामीणों सहित स्कूल और कृषि महाविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने इस समस्या को कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन के समक्ष आवेदन देकर रखा। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करते हुए अधूरी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिक विद्यालय बिंजली से कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल तक सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करा दिया। सड़क निर्माण पूरा होने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने लगी है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूर्ण होने पर प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से अब आवाजाही सुगम हो गई है तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
