BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : सांसद-विधायक निधि मद के निर्माण कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करें: कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : सांसद-विधायक निधि मद के निर्माण कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करें: कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: March 9, 2026 3:50 pm
Basant Ratre 40 Views
Share
3 Min Read
SHARE

समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली

उत्तर बस्तर कांकेर, 9 मार्च 2026

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर लंबित प्रकरणों एवं विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिन कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल शुरू करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विभिन्न विभागों में निष्क्रिय बैंक खातों को अब तक समायोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शीघ्रता से करने के निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा विभाग में डीफ एकाउंट की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर निष्क्रिय खातों को समायोजित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

इसी तरह ऐसे शासकीय वाहन जो 15 साल चल चुके हैं, उनका हर हाल में शत-प्रतिशत अपलेखन करने के निर्देश जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत निर्माण के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण के सभी कार्यों को प्रारंभ कर आगामी मई माहांत तक पूरा करने के भी निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी को निर्देशित किया।

इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबध्ंान सहित स्वास्थ्य विभाग पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत के अलावा विभिन्न कार्यों में प्रगति लाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक मंे उन्होंने ई-ऑफिस का क्रियान्वयन एवं बॉयोमेट्रिक आधारित अटेंडंेस सिस्टम का कड़ाई से पालन करने तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर श्री हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं बी.एस. पैकरा, विभिन्न अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : महिला दिवस पर बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित
Next Article अम्बिकापुर : जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में हाई स्कूल संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, उड़नदस्ता दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260309 WA0010 scaled
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा ने किया महिलाओं का अभिनंदन
Blog March 9, 2026
रायपुर : सनावल जलाशय योजना के कार्य के लिए 3.97 करोड़ रुपए स्वीकृत
Blog March 9, 2026
रायपुर : मुर्गीपालन से बदली श्रीमती अनुसुइया नेताम की जिंदगी
Blog March 9, 2026
रायपुर : स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन
Blog March 9, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?