BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : महिला दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में हुआ महिलाओं का सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : महिला दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में हुआ महिलाओं का सम्मान

Basant Ratre
Last updated: March 8, 2026 5:07 pm
Basant Ratre 43 Views
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने हितग्राही अनीता साहू से किए वर्चुवली संवादजिले की 94 हजार महिलाओं के खाते में अंतरित हुआ महतारी वंदन की राशिदेश की महान महिला विभूतियों की बहुरुप पोशाक में नन्ही बालिकाओं ने किया अभिनय

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मल्टीपरपज हाई स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं का सम्मान किया गया। ज़िला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा थीं।

इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित विभिन्न विभागों के महिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में वर्चुवली रुप से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकांमनाए दी। मुख्यमंत्री ने जीपीएम जिले सहित धमतरी, सरगुजा, जांजगीर-चांपा और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से वर्चुवली संवाद भी किए।

मुख्यमंत्री ने जीपीएम जिले की हितग्राही श्रीमती अनीता साहू से महतारी वंदन की राशि मिलने, राशि का क्या उपयोग करते हैं, बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली और उन्हे लगातार प्रगति करने की शुभकांमनाए दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित किए। इस योजना से जीपीएम जिले में 94 हजार महिलाए लाभान्वित हो रही हैं।

महतारी वंदन सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषर गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि महिलाए कालान्तर से सम्मानित रही हैं, नारी सम्मान देश का सम्मान है, आज महिलाए पुरुषों के समकक्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों में 60 प्रतिशत पदों पर महिलाए पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश को माता और महतारी के नाम से संबोधित करते हैं।

महिलाए सक्षम और संबल होंगी तभी समाज सही दिशा मंे जाएगा। सामाजिक कुरितियों को दूर करने में महिलाए आगे आई हैं। उन्हों ने कहा कि शासन-प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अमिल सिन्हा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना से दो स्वसहायता समूहों को और सक्षम योजना के तहत आठ महिलाओं को कुल 9 लाख 63 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। साथ ही फलदार पौधे और समृति चिन्ह देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला दिवस पर नन्ही बालिकाओं ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के साथ ही देश की महान महिला विभूतियों- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, किरण वेदी, इंदिरा गांधी, सावित्रि बाई फूले, सानिया मिर्जा एवं कल्पना चावला की बहुरुप पोशाक (फैन्सी ड्रेस) पहनकर अभिनय किया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के विकास के लिए कराए जाने वाले गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही रस्सा-कस्सी, कबडडी आदि विभिन्न खेल गतिविधियों और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बूंद कुंवर मास्को एवं भंवर सिंह गोवास, अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधु बाबा गुप्ता, श्री नीरज जैन, श्री बृजलाल सिंह राठौर, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सुकमा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर संभाग में महा जनसुनवाई सप्ताह
Next Article रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

हसौद क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों का गोरखधंधा, इलाज के नाम पर गरीबों से की जा रही मनमानी वसूली
Blog March 11, 2026
IMG 20260311 WA0007
💥💥👉प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार मुकडेगा में 12 और तमनार में 13 मार्च को आयोजित होंगे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर👉आम नागरिक अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित प्रस्तुत कर सकेंगे आवेदन 👉जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, होगा त्वरित निराकरण
Blog March 11, 2026
💥रायगढ़ पुलिस 💥
Blog March 10, 2026
बड़ी खबर : पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकों की मदद के लिए ‘नोडल अधिकारी’ नियुक्त…
Blog March 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?